'बार्बी' लुक इन 9 कॉमेडियन को देख छूट जाएगी हंसी

Born : August 20, 1987
Born Place : इंदौर,मध्य प्रदेश,भारत
Height: 5.7 फीट
जाकिर खान इंडस्ट्री के एक जानेमाने स्टैंड-अप कॉमेडियन, लेखक, कवि, प्रस्तुतकर्ता और अभिनेता हैं। जाकिर खान मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जाकिर खान का इंदौर में जन्म 20 अगस्त 1987 को हुआ था। जाकिर खान की परवरिश दिल्ली में हुई है। साल 2012 में जाकिर खान ने कॉमेडी सेंट्रल चैनल की एक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इन शो का नाम 'इंडियाज बेस्ट स्टैंडअप कॉमेडियन कॉम्पटिशन' था। जाकिर खान ने इस शो की ट्रॉफी जीती थी। इस दौरान जाकिर खान को स्टैंड अप कॉमेडियन के तैर पर खूब लोकप्रियता मिली। इसके अलावा जाकिर खान 'ऑन एयर विद AIB' का भी हिस्सा रह चुके हैं। अमेजॉन प्राइम पर जाकिर खान के 'हक से सिंगल' और 'कक्षा ग्यारवीं' नाम के एक्ट बहुत पसंद किए जाते हैं। जाकिर खान ने अमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज 'चचा विधायक है हमारे' की स्क्रिप्ट लिखी है। इसके अलावा जाकिर खान ने इस वेब सीरीज में काम भी किया है। जाकिर खान ऑल इंडिया बकचोद में भी नजर आ चुके हैं। जाकिर खान ने भुवन बाम के साथ मिलकर वन माइक स्टैंज सीजन वन में भी काम किया है। जाकिर खान के इस शो को अमेडॉन प्राइम पर देखा जा सकता है।