Ariana Grande Engagement: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। मशहूर अमेरिकन सिंगर एरियाना ग्रांडे (Ariana Grande) ने सगाई कर ली है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड डैल्टन गोमेज (Dalton Gomez) के साथ एक फंक्शन में सगाई की। रविवार को एरियाना ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी एंगेजमेंट रिंग की तस्वीरें शेयर कीं। अपनी सगाई की जानकारी खुद एरियाना ने फैंस को दी। Also Read - 2020 Recap: Scarlett Johansson से लेकर John Cena तक, इन सितारों ने चुना अपना हमसफर, किसी ने की शादी तो किसी की हुई एंगेजमेंट
इसी साल की शुरुआत में एरियाना के डैल्टन को डेट करने की खबरें आई थीं। दोनों के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'वे दोनों इससे अधिक और खुश नहीं हो सकते। दोनों ही इसे लेकर काफी अधिक उत्साहित हैं। यह दोनों के लिए खूबसूरत समय है और दोनों के घरवाले भी खासा उत्साहित हैं।' एरियाना ने अपने मंगेतर के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरें शेयर करते हुए एरियाना ने लिखा, 'हमेशा के लिए साथ।' देखिए एरियाना का पोस्ट...
एरियाना के इस पोस्ट पर किम कार्दशियां, हेली बीबर जैसे कई नामी हस्तियों ने कमेंट करते हुए कपल को शुभकामानाएं दीं। वहीं एरियाना के साथ-साथ एरियाना की मां जोएन ग्रेनेड ने भी इस खबर की पुष्टि की है। एरियाना की मां जोएन अपनी बेटी की सगाई होने पर खासा खुश हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी खुशी का इजहार किया। जोएन ग्रेनेड ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं डैल्टन का अपने परिवार में स्वागत करते हुए काफी रोमांचित हूं। एरियाना मैं तुमसे और डैल्टन से बहुत प्यार करती हूं। यहां से हमेशा साथ रहो।' एरियाना के सुपरहिट गानों में 'साइट टु साइड', 'ब्रेक फ्री', 'लव मी हार्डर', 'थैंक यू नेक्स्ट' और 'बैंग-बैंग' जैसे गाने शामिल हैं। Also Read - दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और किम कर्दाशियां समेत इन 11 सेलिब्रिटीज के पास हैं सबसे ज्यादा फेक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स, देखें लिस्ट
Also Read - ड्वेन जॉनसन, अरियाना ग्रांडे जैसे हॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा ने भी की मैनचेस्टर आतंकी हमले की कड़ी निंदा !!
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
- ByRavi Pareek
-
- Published: December 21, 2020 11:19 AM IST