वो फिल्म जिसे बनाने के लिए बेचनी पड़ी जमीन, सुपरहिट होकर भी स्टूडियो का निकाल दिया दिवालिया!

बॉक्स ऑफिस पर हर साल न जाने कितनी फिल्में रिलीज होती है, जिनमें से कुछ हिट होती है, तो कुछ फ्लॉप...लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने सुपरहिट होकर भी स्टूडियो का दिवालिया निकाल दिया.

By: Sadhna Mishra  |  Published: January 6, 2026 9:07 PM IST

वो फिल्म जिसे बनाने के लिए बेचनी पड़ी जमीन, सुपरहिट होकर भी स्टूडियो का निकाल दिया दिवालिया!

Big Budget Superhit Movie: हर साल कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देती हैं, जिनमें से कुछ इतिहास रचती हैं तो कुछ गुमनाम हो जाती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 हीट साबित हुई हो, दर्शकों ने उसे बेइंतहा प्यार दिया हो लेकिन फिर भी उसने अपने ही प्रोडक्शन हाउस की कमर तोड़ दी हो? नहीं... तो चलिए आज हम आपको उस मूवी के बारे में बताते हैं, जो शुरू तो 20 लाख में हुई थी लेकिन खत्म होने तक स्टूडियो का दीवालिया निकाल दिया था.

कौन सी है ये फिल्म?

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो आज की नहीं बल्कि साल 1963 की ऐतिहासिक फिल्म 'क्लियोपेट्रा' की है. ये वो मूवी है जिसने हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टूडियो ट्वेंटिएथ सेंचुरी पिक्चर्स (20th Century Fox) की नींव हिलाकर रख दी थी और उसे इस फिल्म को बनाने के लिए अपनी जमीन तक बेचने पर मजबूर होना पड़ा था. अगर आप सोच रहे हैं आखिर ऐसा कैसे और क्यों हुआ तो चलिए इसके बारे में जानते हैं.

TRENDING NOW

20 लाख का बजट कैसे पहुंचा 4 करोड़ तक?

आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस फिल्म की शुरुआत एक छोटे से सपने के साथ हुई थी और उस समय इसका बजट सिर्फ 2 मिलियन यानी 20 लाख रुपए था और उसी में इसे पूरा किया जाना था, लेकिन जैसे ही शूटिंग शुरू हुई, किस्मत और हालात ने ऐसी करवट ली कि पैसे पानी की तरह बहने लगे और इसका बजट 44 मिलियन यानी 4 करोड़ 40 लाख तक पहुंच गया. इसके पीछे की वजह बार-बार री-शूट, महंगे लोकेशन्स और भव्य सेट्स थे और यही वो कारण था कि फिल्म का बजट 44 मिलियन तक पहुंच गया था. अगर आज के हिसाब से ये अमाउंट देखा जाए तो ये करीब 3300 करोड़ से भी ज्यादा होता है.

एक्ट्रेस की फीस आपके होश उड़ा देगी

मालूम हो कि, इस फिल्म ने सिर्फ बजट ही नहीं, बल्कि स्टारडम के मायने भी बदल दिए थे. वहीं अगर बात करें इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस तो वो एलिजाबेथ टेलर थी और सबसे हैरानी की बात थी कि उन्होंने इस मूवी के लिए उस समय 1 मिलियन यानी 10 लाख रुपए चार्ज किए थे. ये रकम उस समय के इतिहास में किसी भी एक्ट्रेस को मिलने वाली सबसे बड़ी रकम थी. यही नहीं रानी क्लियोपेट्रा को इम्प्रेसिव दिखाने के लिए एलिजाबेथ के लिए उनके वॉर्डरोब पर 1 करोड़ 60 लाख से 1 करोड़ 80 लाख रुपए तक की मोटी रकम खर्च की गई थी. उनके पास रिकॉर्ड 65 कॉस्ट्यूम थे, जिसमें 24 कैरेट सोने के धागों से बनी ड्रेस भी शामिल थी.

फिल्म के लिए स्टूडियो को बेचनी पड़ी जमीन

एक समय ऐसा आया जब फिल्म का बजट इतना बढ़ गया कि दुनिया के सबसे बड़े स्टूडियो 20th Century Fox दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया. फिल्म को पूरा करने और स्टूडियो को जिंदा रखने के लिए कंपनी को अपनी 300 एकड़ जमीन बेचनी पड़ी.

सुपरहिट होने के बावजूद जेब रही खाली

हैरानी की बात यह है कि रिलीज के बाद 'क्लियोपेट्रा' साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई. इसने उस दौर में 57.7 मिलियन की जबरदस्त कमाई की थी, लेकिन भारी लागत और मार्केटिंग के खर्च के बाद भी स्टूडियो के हाथ नाममात्र का मुनाफा लगा. इसे अपनी लागत वसूलने में सालों लग गए.