Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Grammy Awards 2024: शंकर महादेवन-जाकिर हुसैन को मिला ग्रैमी अवॉर्ड, विदेश में बजा इंडिया का डंका

Grammy Awards 2024 Indian Winner: शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन ने ग्रैमी अवॉर्ड 2024 अपने नाम कर लिया है। साथ ही साथ बैंड शक्ति के एल्बम दिस मोमेंट को ग्लोबल म्यूजिक एल्बम के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

By: Abhay  |  Published: February 5, 2024 10:56 AM IST

Grammy Awards 2024: शंकर महादेवन-जाकिर हुसैन को मिला ग्रैमी अवॉर्ड, विदेश में बजा इंडिया का डंका

ग्रैमी अवॉर्ड को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही हैं। इस अवॉर्ड की दौड़ में इंडिया के भी कई सिंगर थे। म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे फेमस सम्मान में से एक ग्रैमी अवॉर्ड के 66वें एडिशन के विनर के नाम सामने आ गए हैं। इस बार ग्रैमी अवॉर्ड में इंडिया का जलवा रहा है। लॉस एंजेलिस में आयोजित इस अवॉर्ड शो में इंडिया को एक नहीं हीं बल्कि दो ग्रैमी अवॉर्ड मिले हैं। ग्रैमी अवॉर्ड के विनर की लिस्ट को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इंडिया के किन सेलेब्स को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

इंडिया को मिले इतने ग्रैमी अवॉर्ड

ग्रैमी अवॉर्ड 2024 शो का आयोजन आज किया गया। इस इवेंट को लॉस एंजेलिस में आयेजित किया गया जा रहा है। अब इस इवेंट से विनर की लिस्ट सामने आ गई है। विनर की लिस्ट सामने आने के बाद शंकर महादेवन के फैंस काफी खुश नजर आए। आपको बता दें कि इस बार इंडिया ने एक नहीं बोल ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। इंडिया के जाने-माने सिंगर शंकर महादेवन और फेमस तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड दिया गया है। तो वहीं बैंड शक्ति के एल्बम दिस मोमेंट को भी अवॉर्ड मिला है। इस एल्बम को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस बार ग्रैमी अवॉर्ड 2024 से इंडिया की झोली में दो अवॉर्ड आने के लोग काफी खुश दिखाई दिए। इसको लेकर सोशल मीडिया पर शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन को बधाई देते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाए शंकर महादेवन

शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन ने ग्रैमी अवॉर्ड 2024 को जीतकर इंडिया का नाम रोशन कर दिया है। ग्रैमी अवॉर्ड 2024 में दो अवॉर्ड इंडिया के नाम आने पर लोग खुशी से झूम उठे। सोशल मीडिया पर शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन की जमकर तारीफ हो रही हैं। शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन पर पोस्ट शेयर करते हुए लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन से पहले रिकी केज ने ग्रैमी अवॉर्ड जीता था।


About the Author

Abhay