Joker 2: जोकर के सीक्वल मे हुई लेडी गागा की एंट्री, करेंगी हार्ले क्वीन का रोल?

Lady Gaga in Joker 2: जॉकिन फीनिक्स स्टारर फिल्म जोकर का सीक्वल आ रहा है। डायरेक्टर ने हाल ही में जोकर 2 का ऐलान किया था। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक शो में जोकर 2 में लेडी गागा नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो हार्ले क्वीन का रोल कर सकती हैं।

WrittenBy
By: Rohit Maurya | Published: June 14, 2022 3:27 PM IST

साल 2019 में आई फिल्म 'जोकर' का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म में जोकर का रोल जॉकिन फीनिक्स ने निभाया था। उनके कैरेक्टर की जमकर तारीफ की गई थी। जोकर के बाद से ही फैंस जोकर के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर टॉड फिलिप्स ने हाल ही में ये इंतजार खत्म कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दूसरे पार्ट का ऐलान किया था। सीक्वल का नाम "जोकर: फोली ए ड्यूक्स" होगा। अब फिल्म से नए नए अपडेट्स भी आना शुरू हो गए हैं।

हॉलीवुड रिपोर्टर की रिपोर्ट के मुताबिक जोकर 2 में लेडी गागा की एंट्री हो सकती है और ये एक म्यूजिकल फिल्म होगी। मेकर्स लेडी गागा से बातचीत कर रहे हैं और वो ही फिलहाल मेकर्स की पहली पसंद हैं। फिल्म में लेडी गागा का किरदार हार्ले क्वीन का हो सकता है। हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। जोकर, एक मानसिक रूप से बीमार कॉमेडियन आर्थर फ्लेक की कहानी है जिसकी पेशेवर और निजी जिंदगी की दुर्घटनाएं उसे जुर्म की दुनिया में धकेल देती हैं। इस बार देखना होगा कि वो अपने जुर्मों को किस हद तक ले जाता हैं। हार्ले क्वीन के कैरेक्टर को दरअसल जोकर की गर्लफ्रेंड के तौर पर दिखाया गया है। लेकिन दोनों का रिलेशन ऑफ ऑन सा रहता है।

बता दें कि जोकर में जोकिन फीनिक्स के अलावा रॉबर्ट दे नीरो, ज़ाजी बीट्स और फ़्रांसिस कॉनरॉय जैसे एक्टर्स अहम रोल में नजर आए थे। उम्मीद है कि जोकर 2 की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी।