Lady Gaga ने 19 साल की उम्र में झेला था रेप का दर्द, प्रेग्नेंट होने के बाद खुद को स्टूडियो में कर लिया था बंद

Lady Gaga Was Pregnant after Sexually Assaulted By Her producer, Told The Painful Truth: हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा (Lady Gaga) ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक हादसे का जिक्र किया है। लेडी गागा ने बताया है कि किस तरह से 19 साल की उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था।

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 22, 2021 12:01 PM IST

Lady Gaga Was Pregnant after Sexually Assaulted By Her producer, Told The Painful Truth: हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा (Lady Gaga) उन सितारों में से एक हैं जो कि अपने शानदार स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। दुनिया भर में लेडी गागा के चाहने वाले मौजूद हैं। अपनी सुरीली आवाज के दम पर लेडी गागा ने हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। हॉलीवुड दीवा बनने से पहले लेडी गागा यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। सालों पहले लेडी गागा ने रेप के दर्द का सामना किया था। इस बात का खुलासा खुद यौन शोषण ने किया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, लेडी गागा ने ओपरा विनफ्रे (Oprah Winfrey Show) के शो अपने यौन शोषण की घटना का जिक्र किया है। लेडी गागा ने बताया 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उन दौरान उनके म्यूजिक प्रोड्यूसर ने उनके साथ बलात्कार किया था। रेप के बाद लेडी गागा प्रेग्नेंट हो गई थीं।

गागा प्रेग्नेंट ने बताया, 'एक दिन मैं काम कर रही थी। मेरे म्यूजिक प्रोड्यूसर ने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। मेरे मना करने पर उसने मुझे करियर बर्बाद करने की धमकी दी। मैं बुरी तरह से डर गई थी। इस हादसे के बाद मैं बीमार पड़ गई थी। मुझे बहुत दर्द होता था। प्रेग्नेंट होने के बाद मैंने खुद को एक स्टूडियो में बंद कर लिया था।'

आगे लेडी गाग ने बताया, 'अब मैं उस इंसान की शक्ल भी नहीं देखना चाहती। मुझे उससे नफरत है। इस गम से उबरने में मुझे लंबा समय लग गया। कई सालों तक मुझे मनोचिकित्सक से इलाज करवाना पड़ा। इस घटना ने मुझ बदलकर रख दिया था। जब भी वो घटना याद आती मैं घबरा जाती थी। मुझे लगता था मेरा बार बार रेप हो रहा है। इसके अलावा मुझे कुछ महसूस नहीं होता था।'

देखें लेडी गागा की तस्वीरें-

View this post on Instagram

A post shared by Lady Gaga (@ladygaga)

View this post on Instagram

A post shared by Lady Gaga (@ladygaga)

View this post on Instagram

A post shared by Lady Gaga (@ladygaga)

लेडी गागा ने आगे बताया, 'मैंने कई एमआरआई और स्कैन भी करवाए थे। किसी रिपोर्ट में कुछ नहीं निकला लेकिन मेरे दिमाग को आज भी वो सब बातें याद हैं। मैंने लंबे समय तक थैरेपी ली थी। इस थैरेपी की वजह से मैं नॉर्मल हो पाई।'