हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, हॉलीवुड एक्टर रे लिओटा का निधन हो गया है। उन्होंने 67 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रे लिओटा फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जब उनका निधन हुआ तब वह सो रहे थे। रे लिओटा की मौत पर हॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शोक व्यक्त कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, मनोज बाजपेयी, अर्जुन कपूर ने भी हॉलीवुड एक्टर के निधन पर दुख जताया है।
रे लिओटा का नींद में हुआ निधन
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रे लिओटा डोमिनिकन गणराज्य में अपनी फिल्म 'डेंजरस वॉटर्स' की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान वह नींद की झपकी ले रहे थे और तभी उनकी मौत गई। इस तरह से रे लिओटा का नींद में ही निधन हो गया था। हॉलीवुड एक्टर रे लिओटा को उनकी फिल्म 'गुड फेलस' में डकैत हेनरी हिल के रोल के लिए जाना जाता है। रे लिओटा का ये किरदार लोगों के दिलों के काफी करीब है। Also Read - Entertainment News of The Day: अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' का बदला जाएगा नाम, ड्रग्स केस में आर्यन खान को एनसीबी ने दिया क्लीन चिट



बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दी श्रद्धांजलि
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रे लिओटा की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ लिखा है, '1954 से 2022 तक।' रणवीर सिंह ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रे लिओटा की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ लिखा है, '1954 से 2022 तक।' मनोज बाजपेयी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'हीरो की आत्मा को शांति मिले। बहुत जल्दी चले गए।' इसके हाथ हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है। अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रे लिओटा की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'गुड फेला की आत्मा को शांति मिले। 1954 से 2022 तक। '
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।