रिहाना के घर में गूजीं किलकारी, सिंगर ने बॉयफ्रेंड संग किया बेटे का स्वागत

रिहाना ने बीती 13 मई, 2022 को बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड ने इस खबर को ऑफिशियल नहीं किया है। वहीं, फैंस इस कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं।

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: May 20, 2022 5:06 PM IST

हॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर पॉप सिंगर रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड A$AP रॉकी के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, ये दोनों एक लड़के के माता-पिता बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिहाना ने बीती 13 मई, 2022 को बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड ने इस खबर को ऑफिशियल नहीं किया है। वहीं, फैंस इस कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी इस कपल को बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर बेबी बंप के साथ रिहाना की तस्वीर शेयर की है।

बच्चे के साथ घर पर हैं रिहाना
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड A$AP रॉकी अपने नवजात बच्चे के साथ घर पर हैं। वहीं, अभी और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताते चलें कि रिहाना ने इस साल 2022 की जनवरी में एक पिंक ड्रेस में फोटोशूट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। इसके बाद अक्सर रिहना अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आती हैं। रिहाना बीतें सालों में बिलियनेयर बनी हैं। वह फेंटी ब्रांड की मालकिन हैं।

रिहाना के बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी
गौरतलब है कि रिहाना के बॉयफ्रेंड A$AP रॉकी को हाल ही में एक पुराने मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकी अपने संग दो लोगों को लेकर आए थे और कथित तौर पर उन्होंने एक शख्स को धमकाते हुए उस पर चार गोलियां चलाई थीं। इनमें से एक गोली शख्स के बाएं कंधे पर लगी थी। इससे उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया था लेकिन वो शख्स बच गया था। ये घटना लॉस एंजेलिस के विस्टा डेल मार और सेल्मा एवेन्यू के बीच की है।

रिहाना के बॉयफ्रेंड पर चीटिंग का आरोप
बताते चलें कि रिहाना के बॉयफ्रेंड A$AP रॉकी पर चीटिंग करने का इल्जाम लगा था। बताया गया था कि वह डिजाइनर अमीना मुअद्दी को डेट कर रहे हैं। ये बात रिहाना को पता चलने पर दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई थी। वहीं, अमीना मुअद्दी ने इन खबरों को गलत बताया था।

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.