सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के सेट पर किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड से उठा विवाद का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस एपिसोड के बाद से ही कभी आदित्य नारायण (Aditya Narayan) के बयान पर विवाद हुआ तो कभी शो के पुराने कंटेस्टेंट्स के बयानों ने मेकर्स की फजीहत करवाई। हाल ही में शो के पहले सीजन के विनर अभिजीत सावंत ने मेकर्स के बारे में कई सारी बातें कही थीं। अभिजीत ने कहा कि आजकल मेकर्स टैलेंट से ज्यादा गरीबी को तवज्जो देते हैं। अब इसी कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है।
ये नाम शो की पुरानी जज और शानदार सिंगर सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) का है। शो के 5 और 6 सीजन में बतौर जज नजर आ चुकीं सुनिधि ने अपने नए बयान से सबको चौंका दिया है। सुनिधि चौहान ने कहा कि उन्हें मेकर्स कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहते थे और इसी कारण उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया था। ईटाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में सुनिधि ने कहा, 'मुझे कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहा गया था। हालांकि सभी कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए नहीं कहा गया था। ये एक बेसिक सी चीज थी। इसलिए मैं ऐसा नहीं कर पाई। मैंने वो नहीं किया जो मेकर्स चाहते थे। इसलिए मैंने खुद को इससे अलग कर दिया। फिलहाल मैं कोई रिएलिटी शो जज नहीं कर रही हूं।'
View this post on Instagram
जाहिर है कि इस बयान के बाद एक बार फिर से मेकर्स की फजीहत होना तय है। इससे पहले मियांग चैंग, अभिजीत सांवत, अमित कुमार समेत कई लोगों ने इंडियन आइडल मेकर्स की पोल खोली है। बात करें इस सीजन की तो फिलहाल सीजन में टॉप 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इनमें पवनदीप राजन, मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाल, सवाई भाट, आशीष कुलकर्णी, शनमुख प्रिया, अंजलि गायकवाड़, सायली कांबले और निहाल तारो शामिल हैं। आप किस कंटेस्टेंट को इस सीजन का विनर बनना चाहते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताइए...
View this post on Instagram
Subscribe Now
Enroll for our free updates