Hungama 2 के बाद Priyadarshan ने चुपके से शुरू की Dhol रीमेक की तैयारी, Rajpal Yadav ने कर दिया इशारा

'हंगामा 2' (Hungama 2) के बाद प्रियदर्शन अपनी एक और हिट कॉमेडी फिल्म 'ढोल' (Dhol) का रीमेक लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए प्रियदर्शन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

WrittenBy
By: Ravi Pareek | Published: July 22, 2021 10:35 AM IST

साल 2007 में आई शरमन जोशी, राजपाल यादव (Rajpal Yadav), तनुश्री दत्ता, कुणाल खेमू और तुषार कपूर जैसे स्टार्स से सजी कॉमेडी फिल्म 'ढोल' (Dhol) ने दर्शकों को जबरदस्त हंसाया था। फिल्म के कई सीन देखकर तो आज भी लोगों को हंसी आ जाती है। इस फिल्म का डायरेक्शन कॉमेडी फिल्में बनाने में महारत हासिल कर चुके डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने किया था। फैंस फिल्म का सीक्वल देखना चाहते हैं और अब फैंस के लिए एक गूड न्यूज है। खबरें हैं कि प्रियदर्शन चुपके से फिल्म ढोल के रीमेक पर काम कर रहे हैं और इस बारे में खुद राजपाल यादव ने हिंट दिया है।

फिल्म में मारू का रोल करने वाले एक्टर राजपाल यादव ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस ओर इशारा किया है कि मेकर्स जल्द ही फिल्म का सीक्वल ला सकते हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस ढोल 2 के लिए सवाल कर रहे हैं। दरअसल प्रियदर्शन अपनी पुरानी फिल्म हंगामा की सीक्वल हंगामा 2 लेकर आ रहे हैं जो कि इसी महीने 23 तारीख को रिलीज होने वाली है। इसी पर एक पोर्टल से बात करते हुए राजपाल की जुबान फिसल गई और उन्होंने ढोल 2 रीमेक की ओर इशारा कर दिया। इंटरव्यू के दौरान बात करते-करते राजपाल कहते हैं, 'चिंता मत करो, इसके बाद ढोल भी...।'

यहीं से ढोल 2 के रीमेक को लेकर खबरें आना शुरू हो गई हैं। राजपाल का ये इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है और फैंस नए सीक्वल की खबर को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं। बात करें हंगामा 2 की तो ये फिल्म 23 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म में मीजान जाफरी, शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव समेत कई नामी स्टार्स हैं। फिल्म एक कॉमेडी जेनर की फिल्म है जिसे प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया है। यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर...