Ahan Shetty on Nepotism: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने फिल्म 'तड़प' (Tadap) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार किड्स को मिल चांस को लेकर लोगों ने हमेशा एक मुद्दा उठाया है और वो है नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का। ऐसे में अहान शेट्टी ने भी खुद को 'प्रोडक्ट ऑफ नेपोटिज्म' बताया है। अहान ने यह भी बताया कि कैसे उनके पिता सुनील शेट्टी की वजह से बॉलीवुड में एंट्री लेना आसान था। Also Read - जमाने से छुपकर इश्क लड़ा रहे थे ये स्टार किड्स! पोल खुलते ही किसी का हुआ ब्रेकअप तो किसी ने बताई अफवाह
एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में अहान शेट्टी ने कहा कि वह एक्सेप्ट करते हैं कि वह नेपोटिज्म का प्रोडक्ट हैं। उन्होंने यह भी माना कि उनके पिता एक अभिनेता हैं इसलिए उनके लिए बॉलीवुड में एंट्री करना आसान था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एक समय ऐसा आता है जब सभी को कड़ी मेहनत करनी होगी। उनके मुताबिक इस इंडस्ट्री में आने के लिए आपको वाकई काफी मेहनत करनी पड़ती है। अहान ने यह भी कहा कि वह इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनकर बहुत खुश और सम्मानित हैं और वह इसका फायदा नहीं उठाना चाहते। अहान शेट्टी कड़ी मेहनत करके अपनी पहचान अपने दम पर बनाना चाहते हैं। Also Read - IIFA 2022 Winners List: इन सेलेब्स ने अपने नाम किए अवॉर्ड्स, ये हैंडसम बना बेस्ट एक्टर
इससे पहले सुनील शेट्टी ने भाई-भतीजावाद की बहस के बारे में भी अपना पक्ष रखा था। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा था, 'भाई-भतीजावाद के बारे में बातें परेशान करती हैं। यह कुछ ऐसा है जो हर फील्ड में है। क्या मेरे बेटे या बेटी को सिर्फ इसलिए अभिनेता बनने का सपना देखने की परमिशन नहीं है क्योंकि उनके पिता एक अभिनेता हैं? क्या इसका मतलब यह है कि उस बच्चे के सपने को कुचलने की जरूरत है? एक बिजनेसमैन का बेटा अपने पिता के बाद बिजनेस को संभालने का सपना देखता है। क्या वह सपना गलत है? एक बच्चा अपने माता-पिता को अपने फैंस से मिले प्यार को देखता है। क्या अपने लिए भी ऐसा ही चाहना गलत है? लोग सबसे अच्छे स्कूल में भागते हैं और अपने बच्चे को एंट्री दिलाने के लिए अपने सारी कोशिश करते हैं। क्या यह भी गलत है? मुझे नहीं पता कि यह कहां से आ रहा है।' Also Read - स्टार किड्स के अफेयर के बारे में सुनकर मां-बाप के हो गए थे कान खड़े, फोटोज भी हुई थीं खूब वायरल
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।