Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बॉलीवुड कलाकार Akshay Kumar फिर से बनेंगे भारतीय, Canadian citizenship को छोड़ने का लिया फैसला

Akshay Kumar on Canadian citizenship: अक्षय कुमार ने एक इवेंट के दौरान बताया है कि उन्होंने भारतीय पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया है।

By: Rahul Sharma  |  Published: December 6, 2019 8:02 PM IST

बॉलीवुड कलाकार Akshay Kumar फिर से बनेंगे भारतीय, Canadian citizenship को छोड़ने का लिया फैसला
Despite giving so many flops, I always had three-four films in a year, says Akshay Kumar

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक कनाडियन नागरिक हैं, यह बात अब किसी से छुपी नहीं रह गई है। बीते दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को इस कारण सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा था। हालांकि अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक बार फिर से भारतीय नागरिक बनने का फैसला किया है। हाल में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हिन्दुस्तान टाइम्स के एक इवेंट पर गए थे, जहां उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने भारतीय पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर दिया है और वो जल्द ही के आधिकारिक नागरिक बन जाएंगे।

{इसे भी पढ़ें- Laxmi Bomb और Radhe: Your Most Wanted Bhai के क्लैश पर पहली बार बोले Akshay Kumar, कहा 'मैंने अपनी फिल्म पहले...'}

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अनुसार, 'मैंने हाल में ही भारतीय पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया है। मैं किसी को भी अपने ऊपर सवाल खड़ा करने का मौका नहीं देना चाहता हूं। मैं एक भारतीय हूं और मुझे दर्द होता है जब कोई मेरी देशभक्ति पर सवाल उठाता है। मेरी पत्नी भारतीय है और मेरे बच्चे भी भारतीय नागरिक हैं। मैं इसी देश में टैक्स देता हूं और मैं अपनी जिंदगी यहीं गुजारना चाहता हूं।'

{इसे भी पढ़ें- Rohit Shetty के साथ अपनी लड़ाई की झूठी खबर पर बोले Akshay Kumar, कहा 'इन वजहों से मैंने घर टूटते हुए...'}

अक्षय कुमार ने क्यों ली कनाडा की नागरिकता ?
अगर आप सोच रहे हैं कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भारत की मिट्टी से इतना प्यार है तो उन्होंने कनाडा की नागरिकता क्यों ली ? तो बता दें इसका जवाब भी बॉलीवुड के खिलाड़ी ने दिया है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बताया है कि, 'मैंने कनाडा की नागरिकता के लिए इसलिए अप्लाई किया था क्योंकि मेरी 14 फिल्में एक साथ फ्लॉप हो गई थीं। मुझे लगा कि मेरा करियर अब खत्म हो चुका है। मेरी जान-पहचान के एक व्यक्ति कनाडा में रहते हैं, जिन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं वहां आ जाऊं और दोनों मिलकर कुछ काम करेंगे लेकिन मेरी 15वीं फिल्म चल गई और मैंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इतने सालों में मेरे दिमाग में कभी भी कनाडा की नागरिकता के बारे में विचार आया ही नहीं।'

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...