Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

तो इस वजह से बॉलीवुड की फिल्में हो रही हैं सुपर फ्लॉप, विजय वर्मा ने खोली पोल

Darlings: आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। डार्लिंग्स के प्रमोशन के दौरान एक्टर विजय वर्मा ने बताया कि आखिर बॉलीवुड की फिल्में क्यों फ्लॉप हो रही हैं।

By: Pratibha Gaur  |  Published: August 2, 2022 6:54 PM IST

तो इस वजह से बॉलीवुड की फिल्में हो रही हैं सुपर फ्लॉप, विजय वर्मा ने खोली पोल

Darlings: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डार्लिंग्स (Darlings)' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। आलिया के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि 'डार्लिंग्स' के जरिए एक्ट्रेस इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू कर रही हैं। सस्पेंस थ्रिलर इस फिल्म में आलिया के अलावा एक्ट्रेस शेफाली शाह (Shefali Shah) और विजय वर्मा (Vijay Varma) भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। 'डार्लिंग्स' की स्टार कास्ट फिल्म का जोरो-शोरों से प्रमोशन कर रही है।

'डार्लिंग्स (Darlings Film)' की स्टारकास्ट ने बॉलीवुड लाइफ से खास बातचीत की। इस दौरान एक्टर विजय वर्मा ने बताया कि अब केवल स्टार के जरिए ही कोई भी फिल्म सुपरहिट नहीं होती, बल्कि इसके लिए एक अच्छी कहानी का होना बहुत जरूरी है। रणवीर की 'शमशेरा' और अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' का उदाहरण देते हुए इंटरव्यू के दौरान जब विजय वर्मा से पूछा गया कि बड़े स्टार्स होने के बावजूद भी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, तो क्या अब 'स्टोरी' फिल्म का हीरो बन गई है?

इस पर एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) ने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा, "मुझे एक डायरेक्टर ने फिल्म के लिए अप्रोच किया था। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हारे मेरी फिल्म में होने की वजह से मेरी फिल्म का एक स्टार बढ़ जाएगा।" साथ ही एक्टर ने यह भी कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा कंप्लीमेंट है। विजय के अलावा आलिया भट्ट और शेफाली शाह ने भी फिल्म से जुड़ी कई बातें शेयर कीं।

डार्लिंग्स (Darlings) का नया गाना हुआ रिलीज

आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' का नया गाना 'ला इलाज (La Ilaaj Song)' रिलीज हो गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस गाने में आलिया भट्ट का एक प्यारा सा लुक नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग एक्ट्रेस के दीवाने हो रहे हैं। इन गाने की आलिया भट्ट ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा ये मेरे लिए परफेक्ट सॉन्ग है। इस गाने के रिलीज होने के बाद फैंस इसे खूब शेयर कर रहे है।