Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Shah Rukh Khan की वजह से फ्लॉप हुई Zero? Anand L Rai ने बताई असली वजह

Aanand L Rai on why zero gets flop: अतरंगी रे के डायरेक्टर आनंद एल राय ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि उनकी बिग बजट फिल्म जीरो क्यों फ्लॉप हो गई ? शाहरुख खान जैसा बड़ा नाम जुड़ा होने के बावजूद भी जीरो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी थी।

By: Rahul Sharma  |  Published: January 5, 2022 5:40 PM IST

Shah Rukh Khan की वजह से फ्लॉप हुई Zero? Anand L Rai ने बताई असली वजह

Aanand L Rai on why zero gets flop: बॉलीवुड डायरेक्टर आनंद एल राय इन दिनों अपनी सफल फिल्म अतरंगी रे (Atrangi Re) के लिए चर्चा में हैं। इसमें धनुष, सारा अली खान और अक्षय कुमार दिखाई दे रहे हैं। फिल्म अतरंगी रे को आनंद एल राय ने सीधे ओटीटी पर रिलीज किया है। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। आनंद एल राय देसी कहानियों के लिए जाने जाते हैं और अतरंगी रे में वो सारे मसाले हैं, जिनके लिए दर्शक आनंद की फिल्में देखते हैं।

अतरंगी रे से पहले आनंद एल राय ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ जीरो (Zero) बनाई थी, जिसे दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था। लोगों को उम्मीद थी कि आनंद एल राय शाहरुख खान को करियर को दोबारा पटरी पर ले आएंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

फिल्म जीरो की असफलता पर बात करते हुए आनंद एल राय ने बताया है, ‘जब मैं कोई फिल्म शुरू करता हूं तो उसके पीछे मेरी सोच होती है लेकिन किसी बड़े स्टार के साथ ऑडियंस का प्रेशर भी आता है, जो कि एकदम अलग ही एक्सपीरियंस होता है। मुझे ऐसा लगता है कि मैं उस प्रेशर को झेलने के लिए तैयार नहीं हूं। मेरे अनुसार मुझे बहुत बड़े प्रोजेक्ट साइन नहीं करने चाहिए।’

‘मैं जीरो में भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ काम कर रहा था। उनके साथ मैंने एक फिल्म बनाई, जो कि मेरे लिए बड़ी बात है। मैं खुश हूं कि मैं एक ओरिजनल फिल्म बना पाया। मैं इस बात से इनकार नहीं करता हूं कि शाहरुख खान के स्टारडम का प्रेशर मैं झेल नहीं पाया था। लेकिन जीरो फ्लॉप नहीं है, ये मेरे लिए एक लर्निंग एक्सपीरियंस था। मुझे पता है कि उड़ान कैसे भरनी है लेकिन मुझे यह पता चला कि लैंडिंग कैसे करनी है।’