Anand on working with SRK again: बॉलीवुड डायरेक्टर आनंद एल. राय ने साल 2018 में शाहरुख खान के साथ बिग बजट फिल्म जीरो (Zero) बनाई थी, जिसे दर्शकों से मिक्स्ड रिस्पांस मिला था। इस फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पहली बार बौने व्यक्ति का किरदार निभाया था, जिसे एक फिजिकली चैलेंज्ड लड़की से मोहब्बत हो जाती है। दर्शकों ने फिल्म जीरो के कॉन्सेप्ट की तारीफ की थी लेकिन उन्हें किंग खान के रोमांटिक अवतार ने निराश किया था। दर्शकों का कहना था कि किंग खान अपनी कई फिल्मों में ऐसा किरदार प्ले कर चुके हैं। फिल्म जीरो फ्लॉप होने के बाद आनंद एल. राय प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ गए और उन्होंने दोबारा किंग खान के साथ किसी फिल्म के लिए हाथ नहीं मिलाया।
आनंद एल. राय ने कुछ दिनों पहले अपनी नई फिल्म अतरंगी रे रिलीज की है, जिसमें अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म के सिलसिले में बात करते हुए आनंद एल राय ने यह भी बताया है कि वो दोबारा किंग खान के साथ कब फिल्म बनाएंगे?
इंडिया टुडे से बात करते हुए आनंद एल राय ने कहा, ‘हम लोग उन तक दोबारा पहुंचने की बहुत कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि कुछ सालों में हम उन्हें दोबारा अपनी कहानी सुनाएंगे और अगर वो उन्हें पसंद आती है तो जरूर खान साहब के साथ फिल्म बनाएंगे।’
आनंद एल राय ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा है, ‘खान साहब कहते थे कि जिंदगी में ऐसे कई लोग मिलेंगे जो सफलता के बारे में बताएंगे लेकिन असफलता के बारे में शाहरुख खान से बेहतर कोई नहीं बता सकता है। खान साहब से मैंने ये चीज सीखी और हम अतरंगी रे बना पाए। हम एक साधारण सी कहानी लेकर सिंपल सी फिल्म बना सकते थे लेकिन हमने एक ट्रिकी सब्जेक्ट लिया और अतरंगी रे फिल्म बनाई।’
Subscribe Now
Enroll for our free updates