बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके अब हमारे बीच नही हैं। उनकी मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। लेकिन उनके जाने के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे थे। दरअसल आखिरी बार केके ने कोलकाता के नजरूल मंच ऑडिटोरियम में परफोर्म किया था। इस परफोर्मेंस से उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो कह रहे थे कि बहुत गर्म है। ये भी कहा जा रहा था कि सिंगर ने ऑर्गनाइजर्स से वेंटीलेशन के लिए कहा था क्योंकि स्टेडियम भरा था और वहां सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। हालांकि बाद में इन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया गया। लेकिन अब ये मुद्दा एक बार फिर उठा है। क्योंकि सिंगर अर्जुन कानूनगो ने भी उसी स्टेज पर परफोर्म किया जहां पर केके ने परफोर्मेंस दी थी।
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सिंगर ने कहा, ''मैंने सुना ऑडिटोरियम में काफी ज्यादा गर्मी थी। मैंने भी इसी ऑडिटोरियम में परफॉर्म किया और मेरा भी अनुभव ऐसा ही था। मैं सांस नहीं ले पा रहा था। वहां, इतनी गर्मी थी, एसी भी काम नहीं कर रहे थे। पुराने ऑडिटोरियम का अच्छे से रख रखाव नहीं किया जाता है। ये कई स्तर की समस्या है। ऑडिटोरियम को बेहतर होना चाहिए। मुझे नहीं पता कि उन्हें (मैनेजमेंट) को पता था या नहीं। अगर उन्हें पता था कि के.के. ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं तो उन्हें तुरंत शो बंद कर देना चाहिए। कोई फर्क नहीं पड़ता केवल एक ही शो है।'' Also Read - शहनाज गिल और अर्जुन कानूनगो के 'वादा है' सॉन्ग्स को देख ये क्या कह गए बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला, बोले 'तुम अच्छी लग...'
अर्जुन कानूनगो ने एक ऐसी ही स्थिति के बारे में बताया जब वो आशा भोसले के साथ थे। सिंगर कहते हैं, ''हम ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में थे। मैं आशा जी के बगल में खड़ा था क्योंकि मैं उनके साथ गाना गा रहा था। शो के बीच में उन्होंने मेरे पास आकर कहा, 'मेरे सीने में दर्द हो रहा है।' उस वक्त वह लगभग 77 साल की थीं। मैं डर गया। मैं 19 साल का बच्चा था और मुझे लग रहा था कि मैं इस परिस्थिति का कैसे सामाना करुंगा। मैं स्टोज से नीचे उतरा और मैनेजर को बुलाया। शो पांच मिनट के लिए रुक गया। एक प्रोफेशनल होने के नाते उन्होंने अपना गाना खत्म किया। डॉक्टर वहां पर मौजूद थे, उन्होंने आशाजी को चेक किया और वापस भेज दिया।''
Also Read - अर्जुन कानूनगो संग मिलकर शहनाज गिल ने गाया 'दिल दिया गल्ला', 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं वीडियो
अर्जुन आगे कहते हैं, ''न्यूजीलैंड के ऑर्गनाइजर किसी भी अनहोनी के लिए तैयार थे। हम जब शूट करते हैं, रोजाना कॉल शीट आती है इसमें सबसे करीबी अस्पताल और पुलिस का नंबर होता है। ऑर्गनाइजर जानते हैं कि आर्टिस्ट असहज मसूस कर रहा है और उन्हें कुछ करने की जरूरत है।'' Also Read - लीवर कैंसर से जूझ रहे Arjun Kanungo के पिता का निधन, गायक ने भावुक पोस्ट लिखकर दी अंतिम विदाई
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।