Bollywood News: बॉलीवुड का हॉट कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बना रहता हैं। अर्जुन और मलाइका ने भले ही अपने रिश्ते का स्वीकार आधिकारिक तौर पर किया हो लेकिन उनके फैन्स इन दोनों को शादी के पवित्र रिश्ते में बंधा देखना चाहते है। शायद यहीं वजह है कि सोशल मीडिया पर आए दिन अर्जुन और मलाइका की शादी की खबर उड़ती नजर आती है। हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर खबर आई थी कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी जून में परिवार के सामने होगी। वहीं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इस खबर पर अपनी प्रतिकिया दी थी। Also Read - 'Cannes Film Festival' में हिस्सा लेने फ्रांस पहुंची दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कही ये बात
एक महीने पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था ‘मैं 33 साल का हूं और मैंने इस समय शादी नहीं कर रहा हूं। मुझे नहीं पता ये खबरें कहां से आ रही है।‘ अभिनेता ने आगे कहा ‘अगर मैं शादी भी करता हूं तो अपने परिवार से सलाह लिए बिना नहीं करूंगा। उनकी रजामंदी मेरे लिए जरूरी है। मैं शादी करता भी हूं तो आपको जरूर पता चलेगा।‘ शादी की अफवाह पर अर्जुन ने आगे कहा ‘मीडिया में मेरी शादी की कई बार अफवाह उडी है भले ही इससे मुझे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंच रहा हैं लेकिन यह सभी खबरें बेबुनियाद है। मुझे बार-बार अपनी शादी को लेकर मीडिया को जवाब देना पसंद नहीं है। मैं इन सभी खबरों को बार-बार सुनकर थक गया हूं।‘
View this post on Instagram
♥️
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Oct 23, 2019 at 1:51am PDT
आपको बता दें, अभिनेता अर्जुन कपूर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से उम्र में काफी छोटे हैं। इसके बावजूद दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते है। खैर, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) लॉकडाउन (Lockdown) में अपने-अपने घर में रह रहे हैं। इसके साथ दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। दोनों तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैन्स को लुभाते नजर आते हैं। Also Read - प्लास्टिक सर्जरी के दौरान कन्नड़ एक्ट्रेस Chethana Raj की हुई मौत, महज 21 साल में ट्रीटमेंट के दौरान तोड़ा दम
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज , ट्विटर पेज ,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।