Ranveer Singh Play Bappi Lahiri Role in His Biopics: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) ने भारत में डिस्को म्यूजिक की नीव रखी थी। 80 और 90 के दशक में हुईं ज्यादातर रेट्रो पार्टी में बप्पी लहरी के गाने की बजते थे। उनकी टैलेंट से हरकोई वाकिफ था। बप्पी लहरी ने अपनी जिंदगी में कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। 15 फरवरी के दिन बप्पी लहरी का निधन हो गया और उनका निधन पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान था। दिग्गज गायक के बेटे बप्पा लहरी (Bappa Lahiri) ने खुलासा किया है कि वो रॉकस्टार पर एक बायोपिक बनान चाहते थे। इंडियाटुडे डॉट इन से बात करते हुए बाप्पा ने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि जब कभी भी उनकी बायोपिक बने तो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) उनका किरदार निभाएं। Also Read - IPL 2022: क्लोजिंग सेरेमनी में Ranveer Singh दिखाएंगे अपने डांस का जलवा, दर्शकों भी हैं उत्साहित
पोर्टल से बात करते हुए बप्पा लहरी ने कहा, 'दिग्गज सिंगर हमेशा चाहते थे कि उनकी बायोपिक में रणवीर सिंह काम करें। हालांकि जब बाप्पा से उनके पिता की बायोपिक के अपडेट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह 3 से 4 साल पहले की बात है। हम कई निर्माताओं से इस बारे में बात की थी। मेरे पिता रणवीर सिंह से प्यार और उन्हें पसंद करते थे। इसलिए उनकी यही इच्छा थी कि रणवीर सिंह ही उनकी बायोपिक में उनका किरदार निभाए। खैर अब देखते हैं कि क्या होता है?
बप्पा लहरी ने आगे कहा, 'इस बारे में हमने कभी भी रणवीर सिंह से बात नहीं की है। उनसे बात करने से पहले हमें राइटिंग और प्री-प्रोडक्शन वर्क को खत्म करना होगा। हमें कई ऑफर भी आए हैं लेकिन अभी सही चीज की तलाश में हैं। अभी हम उस स्टेज में नहीं है, जहां अभिनेता से इस बायोपिक के बारे में बात की जाए। रणवीर सिंह के अंदर वो सभी क्वालिटी है, जो मेरे पिता के अंदर थीं और उन्हें म्यूजिक की समझ है। वो मेरे पिता के बहुत बड़े फैंस हैं और उनकी इज्जत करते हैं।' Also Read - Ray Liotta का 67 साल की उम्र में निधन, मनोज बाजपेयी से लेकर प्रिंयका चोपड़ा ने हॉलीवुड एक्टर को दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।