Aly Goni and Jasmin Bhasin's engagement fixed claims Sonali Phogat: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) से सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) बाहर आ चुकी हैं। सोनाली फोगाट ने बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री ली थी और हर किसी को उम्मीद थी कि वो दर्शकों का जमकर मनोरंजन करेंगी। सोनाली फोगाट और अली गोनी (Aly Goni) के बीच दर्शकों को जबरदस्त केमिस्ट्री भी देखने को मिली लेकिन यह केमिस्ट्री जब तक रोमांटिक मोड़ ले पाती, उससे पहले सोनाली फोगाट का पत्ता ही शो से कट गया। सोनाली फोगाट ने बिग बॉस 14 के दौरान खुद इस बात का इकरार किया था कि वो अली गोनी पसंद करती हैं। Also Read - Marjaneya हिट होते ही टूटा Jasmin Bhasin का गुरूर, Rubina Dilaik से कही ये बात
सोनाली फोगाट ने बॉलीवुड लाइफ के साथ इस बारे में बात करते हुए बताया है कि किसी को पसंद करने का मतलब यह कतई नहीं है कि उसके साथ कोई रोमांटिक रिश्ता ही कायम किया जाए। सोनाली फोगाट के अनुसार, ‘अली गोनी मुझे पसंद हैं। वो अच्छे दिखते हैं। मेरे अनुसार किसी को पसंद करने में कोई बुराई नहीं है। मुझे सलमान खान (Salman Khan) भी पसंद हैं और धर्मेंद्र जी भी मुझे काफी अच्छे लगते हैं। अली गोनी और जैस्मिन भसीन का रिश्ता काफी पुराना है और मैं चाहती हूं कि ये हमेशा बना रहे। जैस्मिन भसीन तो मेरी बहुत अच्छी दोस्त भी हैं।’ सोनाली फोगाट ने बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए इस बात पर भी पक्की मुहर लगाई है कि जैस्मिन भसीन और अली गोनी की जल्द ही सगाई होने वाली है। Also Read - Rang Barse 2021: Salman Khan के गाने के साथ होली को यादगार बनाएंगे Sidharth Shukla, ठुमकों से दिल जीतेंगी Rubina Dilaik
सोनाली फोगाट के बयान से साफ है कि वो अपनी जिंदगी में खुश हैं और अली गोनी के साथ कोई रिश्ता नहीं बनाना चाहती हैं। वो अपनी दोस्त जैस्मिन भसीन को अली गोनी की दुल्हन के रूप में देखना चाहती हैं। शो के दौरान उन्होंने अपने दिल की बात जरूर कही थी लेकिन उसका मतलब यह कतई नहीं था कि वो अली गोनी के साथ रोमांटिक रिश्ता बनाना चाहती हैं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...