बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके का जश्न बॉबी देओल अपने फैंस के साथ धूमधाम से मना रहे हैं। बॉबी देओल ने 90 के दशक में फिल्म बरसात से बॉलीवुड में कदम रखा था, जो बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बिच्छू, बादल, सोल्जर और दिल्लगी में शानदार अदाकारी कर दर्शकों को दीवाना बना दिया।
बॉलीवुड देओल जिन दिनों स्टारडम के शिखर पर थे, उन्होंने कुछ गलत फिल्में चुनी और धीरे-धीरे उन्हें काम मिलना बंद हो गया। 25 साल का जश्न मनाते हुए बॉबी देओल ने अपनी गलतियों को याद किया और अपने साथ हुए धोखों को भी शेयर किया है। Also Read - Tuesday Trivia: Vijay Sethupathi ही नहीं, Allu Arjun की Pushpa के लिए इस धांसू बॉलीवुड स्टार पर भी निर्माताओं ने लगाया था दांव !!
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए बॉबी देओल ने बताया है कि फिल्म अजनबी में वो अक्षय कुमार वाला किरदार निभाने वाले थे लेकिन अचानक से उनसे यह किरदार ले लिया गया और उनसे पॉजिटिव किरदार निभाने को कहा गया।
फिल्म अजनबी साल 2001 में रिलीज हुई अब्बास मस्तान की सुपरहिट फिल्म थी, जिसमें बॉबी देओल के साथ करीना कपूर खान, अक्षय कुमार और बिपाशा बसु जैसी अदाकाराएं नजर आई थीं। बॉबी देओल ने किस्सा शेयर करते हुए कहा है कि फिल्म के डायरेक्टर अब्बास मस्तान चाहते थे कि वो निगेटिव की जगह पॉजिटिव किरदार निभाएं, जिसके बाद फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री हुई जिन्होंने अजनबी में खलनायक का किरदार निभाया। Also Read - BL Awards 2021 Best Silent & Powerful Performance (OTT): आश्रम के बॉबी देओल या फिर पाताल लोक के जयदीप अहलावत, किसकी परफॉर्मेंस थी अधिक दमदार? यहां वोट करें
बॉबी देओल के अनुसार, 'मैं फिल्म सोल्जर के लिए शूट कर रहा था। उस समय इस फिल्म को लेकर बात हुई और मुझे अच्छे से याद है कि अब्बास-मस्तान भाई चाहते थे कि मैं निगेटिव किरदार करूं। मैं अपने किरदार को लेकर काफी एक्साइटिड था क्योंकि अपने करियर की शुरुआत में ही मैं ऐसे किरदार निभाने लगा था। लेकिन जब मैंने सोल्जर खत्म की अब्बास-मस्तान भाई ने कहा कि तुम सोल्जर में नकारात्म किरदार निभा चुके हो तो अब तुम पॉजिटिव किरदार निभाओ। इस तरह से फिल्म अजनबी की कास्टिंग हुई।'
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...