Dulquer Salmaan on Pan India Movies: साउथ की फिल्में इन अभी तक इस साल बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। यश की 'केजीएफ2' हो, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' हो या राम चरण की 'आरआरआर' इन दिनों फिल्मों बॉक्स ऑफिस कई ऐसे रिकॉर्ड बना दिए है, जिसे तोड़ना मुश्किल है। इन फिल्मों के देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइन लगी थी। ये फिल्म खाली साउथ तक ही सिमट कर नहीं रह गई थी। इन फिल्मों को कई भाषा में रिलीज किया गया था। जिसका इन्हें बॉक्स ऑफिस पर काफी फायदा हुआ, इन फिल्मों ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। लेकिन कुछ साउथ स्टार्स की पैन इंडिया फिल्मों को लेकर एकदम अलग राय है, इसमें से एक हैं दलक्वीर सलमान। साउथ स्टार ने बॉलीवुड लाइफ की गई खास बातचीत में इस मुद्दे को लेकर अपनी राय रखी है।
दलक्वीर सलमान ने बोली ये बात
साउथ स्टार दलक्वीर सलमान इन दिनों अपनी तेलुगु फिल्म सीता रामम को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। लेकिन दलक्वीर सलमान की फिल्में अभी तक पैन रिलीज इंडिया नहीं हो रही है। इसको लेकर जब दलक्वीर सलमान से सवाल किया गया, तो उन्होंने इसके जवाब में कहा- शायद मैं अपने आप को उस टाइप का स्टार नहीं समझता। मैं फिल्में करने से पहले उसका बजट और कहां-कहां रिलीज होने वाली ये नहीं देखता, बल्कि मैं बस अच्छी फिल्म चुनता हूं।' इस बयान के सामने आने के बाद उनके फैंस और भी खुश हो गए है और दलक्वीर सलमान की खूब तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
इस फिल्म में नजर आने वाले हैं दलक्वीर सलमान
दलक्वीर सलमान सनी देओल की फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' में अहम रोल निभाने वाले है। उनकी ये फिल्म कल यानी 23 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates