Bobby Deol revealed the release date of Aashram season 2: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) ने सलमान खान स्टारर 'रेस 3' (Race 3) से एक्टिंग की दुनिया में वापसी की थी लेकिन उन्हें दूसरा जन्म एम.एक्स. प्लेयर (MX Player) की धांसू सीरीज 'आश्रम' (Aashram) से मिला। इसमें उन्होंने एक भ्रष्ट बाबा का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को खूब पसंद आया है। 'आश्रम सीजन 1' को मेकर्स ने दो भागों में दर्शकों के सामने पेश किया था और दोनों भागों ने बम्पर सफलता दर्ज कराई है। अब दर्शक 'आश्रम सीजन 2' का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी कहानी पर काम चल रहा है। Also Read - Tuesday Trivia: Vijay Sethupathi ही नहीं, Allu Arjun की Pushpa के लिए इस धांसू बॉलीवुड स्टार पर भी निर्माताओं ने लगाया था दांव !!
कलाकार बॉबी देओल ने 'आश्रम 2' और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव बात की है। बॉबी देओल ने बताया है कि वो इस साल अप्रैल या मई से 'आश्रम सीजन 2' की शूटिंग शुरू कर देंगे और यह सीरीज इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। Also Read - BL Awards 2021 Best Silent & Powerful Performance (OTT): आश्रम के बॉबी देओल या फिर पाताल लोक के जयदीप अहलावत, किसकी परफॉर्मेंस थी अधिक दमदार? यहां वोट करें
यहां देखें बॉबी देओल का इंटरव्यू:
बॉबी देओल के अनुसार, ‘आश्रम सीजन 2 को लेकर मैं भी बहुत उत्साहित हूं। हम इस सीरीज को अप्रैल-मई से शुरू करेंगे और जहां तक है यह सीरीज इस साल के अंत तक दर्शकों के सामने होगी। एम.एक्स प्लेयर वाले भी इस सीरीज को रिलीज करने का इंतजार कर रहे हैं।’ Also Read - Ranbir Kapoor की ‘Animal’ खत्म करते ही साउथ लौटेंगे Sandeep Reddy!! मिलाएंगे इस सुपरस्टार संग हाथ
'आश्रम' का डायरेक्शन प्रकाश झा (Prakash Jha) ने किया है, जो अपनी सामाजिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। प्रकाश झा ने बॉलीवुड को 'गंगाजल', 'अपहरण' और 'आरक्षण' जैसी फिल्में दी हैं, जिन्होंने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया है बल्कि समाज की बुराइयों को पर्दे पर बेझिझक भी पेश किया है। 'आश्रम' डायरेक्टर प्रकाश झा की भी पहली ही वेब सीरीज थी, जिसने सफलता की नई कहानी लिखी है। 'आश्रम' में बॉबी देओल के अलावा अनुप्रिया गोयनका, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, थ्रिधा चौधरी और अदिति पोहनकर जैसे कलाकार नजर आए थे।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...