Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

कुछ इस तरह से शूट हुआ था अंकित तिवारी का नया म्यूजिक वीडियो 'महबूबा', इतने दिन चली थी शूटिंग

जानिए इस गाने को देखकर उनकी पत्नी पल्लवी का रिएक्शन कैसा था?

By: Garima Singh  |  Published: March 9, 2018 3:04 PM IST

कुछ इस तरह से शूट हुआ था अंकित तिवारी का नया म्यूजिक वीडियो 'महबूबा', इतने दिन चली थी शूटिंग

बॉलीवुड में इन दिनों आपको तमाम गायक मिल जाएंगे लेकिन इनमें से कुछ लोग ही ऐसे है, जिनकी आवाज सीधे दिल को छू जाती है। इन्हीं में से एक हैं उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से ताल्लुख रखने वाले अंकित तिवारी। अंकित संगीत की दुनिया में साल 2011 से एक्टिव है लेकिन उनको असली पहचान साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी 2 से मिली। इस फिल्म में उन्होंने एक संगीत निर्देशक के तौर काम किया था और फिल्म के एक गाने ‘सुन रहा है ना तू’ को उन्होंने अपनी आवाज दी थी। इस गाने ने देखते ही देखते ही कई रिकॉर्ड बना लिए थे।

बता दें कि हाल ही में अंकित का नया म्यूजिक वीडियो ‘महबूबा’ रिलीज हुआ है। यह गाना उनके जन्मदिन पर रिलीज किया गया था और इस वीडियो में उनके साथ एमी जैक्सन नजर आई थी। गाने के बारे में बात करते हुए अंकित ने एक्सक्लूसिवली बॉलीवुड लाइफ को बताया कि, ‘यह गाना दो दिन के अंदर शूट किया गया था और इस गाने के कई सीन को -17 डिग्री के तापमान पर रिलीज किया गया है।’

बता दें कि हाल ही में अंकित, पल्लवी शुक्ला के साथ शादी के बंधन में बंधे है। जब हमने उनसे पूछा कि पल्लवी को उनका म्यूजिक वीडियो कैसा लगा? तो अंकित ने कहा कि, ‘वह बहुत अच्छी डांसर है और मैंने इस गाने में जितना भी डांस किया है, उन्हें पसंद आया है।’

अंकित ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म ‘बागी 2’ में उनकी आवाज में एक गाना होगा।’ इस गाने के बारे में बताते हुए अंकित ने कहा कि यह एक रोमांटिक गाना होगा। फिलहाल तो हमें कमेंटबॉक्स में बताए कि आपको अंकित का नया म्यूजिक वीडियो 'महबूबा' कैसा लगा?


About the Author

Garima Singh