Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'हीरो नंबर 1' गोविंदा ने सलमान और शाहरुख़ का शुक्रिया अदा किया, जानिए क्या कहा गोविंदा ने

bollywoodlife.com को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में गोविंदा ने सलमान और शाहरुख़ को लेकर अपनी राय रखी।

By: अल्ताफ़ शेख  |  Published: March 16, 2017 8:38 PM IST

'हीरो नंबर 1' गोविंदा ने सलमान और शाहरुख़ का शुक्रिया अदा किया, जानिए क्या कहा गोविंदा ने

बॉलीवुड के हरफनमौला एक्टर चीची यानी गोविंदा एक बार फिर बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। फैन्स का दिल बहलाने के लिए गोविंदा आ गया हीरो फिल लेकर हाज़िर हैं। फ़िलहाल गोविंदा आ गया हीरो के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रोमोशन के दौरान गोविंदा ने सलमान खान और शाहरुख़ खान का शुक्रिया अदा किया।

bollywoodlife.com को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा कि, "सलमान खान और शाहरुख़ खान मेरी वापसी को लेकर उत्साहित हैं यह जानकर मैं बेहद खुश हूँ। मुझे उम्मीद थी कि सलमान मेरी सहायता करेगा लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि शाहरुख़ खान भी मेरी फिल्म को प्रोमोट करेंगे। इस बात के लिए मैं सलमान और शाहरुख़ खान को तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ"[इसे भी पढ़ें:सलमान और शाहरुख़ बढ़ाएंगे गोविंदा की ताकत!]

बता दें, गोविंदा कई सालों बाद बॉलीवुड में बतौर हीरो वापसी कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड की चुनिंदा हस्तियां ही हैं जो गोविंदा के साथ खड़े हैं और उनकी हौसला अफज़ाई कर रहे हैं। सलमान खान और शाहरुख़ खान ने गोविंदा की आ गया हीरो का ट्रेलर आने पर ख़ास ट्वीट किया था। शाहरुख़ खान ने तो कहा था कि, गोविंदा ही उनके ख़ास हीरो हैं। सलमान खान के चर्चित टीवी शो 'बिग बॉस 10' में भी गोविंदा ने अपनी फिल्म आ गया हीरो का धमाकेदार तरीके से प्रोमोशन किया था। जिससे आ गया हीरो को अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हुई।[इसे भी पढ़ें:हॉलीवुड के पसंदीदा हीरो बन गए हैं शाहरुख़ खान, निभा सकते है 'वुल्वरीन' का किरदार]

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक करिए और गोविंदा के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत का मज़ा लीजिये..

आपको बताते चलें आ गया हीरो का नाम पहले अभिनय चक्र था लेकिन अपने फैन्स की खातिर गोविंदा ने फिल्म का नाम अभिनय चक्र से बदलकर आ गया हीरो कर दिया। आ गया हीरो में गोविंदा के अलावा एक्ट्रेस ऋचा शर्मा, आशुतोष राणा, मुरली शर्मा जैसे कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन दीपांकर सेनापति ने किया है। गोविंदा फिल्म के निर्माता हैं और उन्होंने फिल्म की कहानी और गाने भी लिखे हैं। आ गया हीरो 17 मार्च को रिलीज़ होगी।