Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Leander Paes के साथ रिलेशनशिप में हैं Kim Sharma, रोमांटिक तस्वीरों पर एक्स बॉयफ्रेंड Harshvardhan Rane ने दिया धमाकेदार बयान

किम शर्मा (Kim Sharma) और लिएंडर पेस (Leander Paes) की रोमांटिक तस्वीरों पर किम के एक्स बॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

By: Ravi Pareek  |  Published: July 15, 2021 9:41 AM IST

Leander Paes के साथ रिलेशनशिप में हैं Kim Sharma, रोमांटिक तस्वीरों पर एक्स बॉयफ्रेंड Harshvardhan Rane ने दिया धमाकेदार बयान

हाल ही में भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस (Leander Paes) और बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) की एक तस्वीर जबरदस्त वायरल हुई जिसमें दोनों गोवा में एक-दूसरे का हाथ थामे बैठे हैं। इस तस्वीर ने दोनों के फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया। खबरें हैं कि दोनों लंबे वक्त से रिलेशन में हैं और जल्द ही इस रिश्ते का आधिकारिक ऐलान कर देंगे। इसे लेकर सेलेब्स कई तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं। अब दोनों के इस नए रिश्ते पर एक्टर और किम शर्मा के एक्स बॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हर्षवर्धन ने कहा कि अगर सच में दोनों रिश्ते में हैं तो दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी होगी। साथ ही हर्षवर्धन ने कहा कि उन्हें इस रिश्ते की सच्चाई नहीं पता है। उन्होंने बताया, 'मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है। अगर वे दोनों रिश्ते को कन्फर्म करें तो ज्यादा सही रहेगा। हालांकि अगर ये सच है तो दोनों की जोड़ी बी टाउन की सबसे हॉट जोड़ी है।' बुधवार को गोवा के एक रेस्ट्रॉन्ट ने किम और लिएंडर की तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों एक साथ बैठे और प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि हर्षवर्धन और किम काफी लंबे समय तक एक साथ रहे थे और साल 2020 में एक इंटरव्यू के दौरान हर्षवर्धन ने अपने ब्रेकअप को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि ब्रेकअप के कारण उनका डीएनए है। अगर हर्षवर्धन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हर्ष हाल ही में तापसी पन्नू की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में नजर आए हैं और फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने पसंद भी किया है। वैसे आपको लिएंडर और किम की ये जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताइए...


About the Author

Ravi Pareek