भाषा को लेकर पीछले कुछ दिनों से बॉलीवुड और साउथ के स्टार आपस में भीड़ रहे है। इसकी शुरुआत कन्नड एक्टर किच्चा सुदीप के बयान से हुई जिसमें वो कहते हुए नजर आ रहे थे कि हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं रह गई है। आज बॉलीवुड में पैन इंडिया फिल्में की जा रही हैं। वह तेलुगू और तमिल फिल्मों का रीमेक बना रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई फायदा नजर नहीं आ रहा हैं। इसके बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स ने इसको लेकर अपनी राय दी थी। जिसमें से सबसे पहला था नाम था अजय देवगन का। अब भाषा के विवाद पर सोनू निगम ने अपनी बात रखी है। जानकारी के लिए बता दें कि सोनू निगम 32 भाषा में गाना गा चुके है।
राष्ट्रीय भाषा हिंदी नहीं है
अजय देवगन के बाद कई स्टार्स ने भाषा के विवाद पर अपनी राय रख चुके है। अब सोनू निगम ने एक इंट्रव्यू में इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, भारत के संविधान में कही नहीं लिखा है, भारत की राष्ट्रीय भाषा हैं। हिंदी सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा जरूर है, लेकिन राष्ट्रीय भाषा नहीं है। इसके आगने उन्होंने कहा, जिसको जो भाषा बोलनी है बोले। किसी पर कुछ थोपा न जाए। हमारे पास बाहर के दुश्मन कम है क्या, जो हम घर में भी दुश्मन बना रहे है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बहस हो रही है। एक तरफ तो सोनू निगम की जमकर तारीफ हो रही है, तो दूसरी तरफ सोनू निगम जमकर ट्रोल हो रहे है। Also Read - लता मंगेशकर से श्रेया घोषाल तक, इन सिंगर्स की आवाज ही नहीं बचपन की तस्वीरें भी हैं बहुत प्यारी
अजय देवगन ने दिया था ये जवाब
अजय देवगन ने कन्नड एक्टर किच्चा सुदीप को जबाव देते हुए लिखा था, 'किच्चा सुदीप, मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन' इसको लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं। Also Read - इस वजह से सोनू निगम ने नहीं देखी 'द कश्मीर फाइल्स', कश्मीरी पंडितों का मजाक उड़ाने वालों को दी चेतावनी!!
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।
- ByAbhay
-
- | Updated: May 3, 2022 10:42 AM IST