इंडियन आइडल 12 के किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड पर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई सेलेब्स ने इस मामले पर अपनी राय रखी है और अब इस कड़ी में 90 के दशक के मशहूर सिंगर, शो में कई बार हिस्सा बन चुके सिंगर कुमार सानू भी शामिल हो गए हैं। कुमार सानू ने कहा है कि उन्हें नहीं पता कि अमित कुमार के साथ एपिसोड में क्या हुआ है? अगर ऐसा कुछ हुआ है तो ये वाकई शर्मनाक है।
पीपिंग मून को दिए इंटरव्यू में कुमार सानू ने कहा, 'पहली और सबसे बड़ी बात तो ये कि अमित कुमार लीजेंड किशोर कुमार के बेटे हैं जिन्हें मैंने अपने जीवन मे फॉलो किया है। वो मेरे अच्छे मित्र भी हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। वो मुझसे पहले से गाने गा रहे हैं। मुझे लगता है कि जो भी उन्होंने कहा, वो उनका निजी विचार है। मैं जब शो पर गया तो मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ था। हो सकता है कि जब वो शो पर गए हों तो उन्हें गाने पसंद नहीं आए होंगे। हमारे एपिसोड में ऐसा कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं था। हो सकता है कि उन्हें कंटेस्टेंट्स के गाने इसलिए पसंद नहीं आए हों क्योंकि सिंगर्स उनके पिताजी के गाने गा रहे थे। एक समय पर हमें भी काफी प्यार, सम्मान मिला लेकिन आज हम भी परफेक्ट सिंगर नहीं हैं। हम भी गलतियां करते हैं। शो के युवा टैलेंट ने भी कुछ गलतियां की होंगी जो अमित को पसंद नहीं आई होंगी।'
View this post on Instagram
आगे कुमार सानू कहते हैं, 'किशोर दा की गायिकी का एक अलग स्तर था। उनके स्तर का गाना बहुत कठिन है। उसे समझना और गाना केवल एक एक्सपर्ट सिंगर ही कर सकता है लेकिन कोई भी 100% नहीं कर सकता। किसी ने 60% से 80% तक गा दिया तो ये भी ठीक है। मुझे नहीं पता कि अमित जी के एपिसोड में क्या हुआ था तो मैं उस पर कमेंट नहीं कर सकता। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो ये बहुत ही शर्मनाक है लेकिन हर एपिसोड अलग होता है। हो सकता है कि अमित जी के शो पर कुछ अलग हुआ हो जिसके कारण अमित नाराज है। मैं उनसे असहमत नहीं हो सकता क्योंकि मैं उनकी इज्जत करता हूं। हालांकि मैं उनसे सहमत भी नहीं हो सकता। मुझे विश्वास है कि कंटेस्टेंट्स ने किशोर दा को ट्रिब्यूट देने में कोई कसर नहीं छोड़ी होगी।'
View this post on Instagram
Subscribe Now
Enroll for our free updates