सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) को लेकर उठे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अमित कुमार (Amit Kumar) विवाद के बाद कई पुराने इंडियन आइडल कंटेस्टेंट्स ने ताजा विवाद पर अपनी राय रखी है। हाल ही में इंडियन आइडल 1 विनर अभिजीत सांवत (Abhijeet Sawant) ने पूरे मामले पर अपनी राय रखी थी और कहा था कि आजकल मेकर्स टैलेंट से ज्यादा गरीबी, लव एंगल को तवज्जो देते हैं। अब इस मामले पर शो के पांचवें सीजन के कंटेस्टेंट्स मियांग चैंग (Meiyang Chang) ने भी बात की है।
मियांग ने आजतक से बात करते हुए कहा कि वे लंबे समय से इंडियन आइडल या टीम से संपर्क में नहीं हैं। उन्हें किसी भी तरह के विवाद का आइडिया नहीं है। साथ ही मियांग ने बताया कि जब वे पांचवें सीजन में थे और जब शो के दस साल पूरे हुए थे तो वे शो में शामिल हुए थे। वे शो भी फॉलो नहीं कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी तरह के विवाद से वाकिफ नहीं हैं। साथ ही मियांग ने बताया, 'मैंने सुना है कि इस सीजन के सिंगर्स बहुत ट्रेन्ड हैं। ये सिंगर्स बहुत दमदार हैं। शुरुआती तीन सीजन्स में तो ऐसा था कि एक सिंगर परफेक्ट है तो दूसरा मेरे जैसा अनट्रेन्ड। मैंने यही सुना है कि इस सीजन के सिंगर पूरे ट्रेन्ड हैं। रिएलिटी शोज में थोड़ा सा ड्रामा तो चलता ही है। हमारे सीजन में सब सिंपल था क्योंकि हम में से कोई भी ग्लैमर की दुनिया से नहीं था। सोशल मीडिया पर भी ऐसा एक्स्पोजर नहीं था। उस दौर में तो बहुत ही मासूमियत और सफाई के साथ काम किया जाता था।'
View this post on Instagram
बात करें इस सीजन की तो फिलहाल सीजन में टॉप 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इनमें पवनदीप राजन, मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाल, सवाई भाट, आशीष कुलकर्णी, शनमुख प्रिया, अंजलि गायकवाड़, सायली कांबले और निहाल तारो शामिल हैं। आप किस कंटेस्टेंट को इस सीजन का विनर बनना चाहते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताइए...
View this post on Instagram
Subscribe Now
Enroll for our free updates