दो हफ्ते पहले सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) मेकर्स ने फैंस को सबसे बड़ा झटका दिया। होली स्पेशल एपिसोड में शो से सीजन के सबसे वर्सटाइल सिंगर नचिकेत लेले (Nachiket Lele) को एलिमिनेट कर दिया। इसके बाद से फैंस खासे परेशान रहे और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। जिस एपिसोड में नचिकेत को बाहर किया गया, उसमें बॉटम 3 में सवाई भाट (Sawai Bhatt) और मोहम्मद दानिश (Mohammed Danish) भी थे।
फैंस का मानना है कि दानिश का तो मान सकते हैं लेकिन सवाई तो किसी भी सूरत-ए-हाल में नचिकेत की टक्कर के नहीं थे। बस मेकर्स ने सवाई के जरिए टीआरपी पाने के लिए नचिकेत को बाहर कर दिया। अब इस पर खुद नचिकेत ने अपना पक्ष रखा है। बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए नचिकेत ने कहा, 'इस बार के सभी लोग बहुत अच्छे हैं और एक से बढ़कर एक हैं। सब लोग अलग-अलग फ्लेवर्स के लोग हैं और सब अलग-अलग ढंग का गाना गाते हैं। सभी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं तो मैं ऐसे बिल्कुल नहीं कहूंगा कि किसी को जिताने के लिए मुझे निकाला या फिर शो में किसी के साथ भेदभाव होता है।'
View this post on Instagram
नचिकेत ने आगे कहा, 'फैंस का ये मानना है क्योंकि वे मुझे पसंद करते हैं। वो मुझसे प्यार करते हैं। फैंस को बुरा लग रहा था कि मुझे बहुत जल्दी बाहर निकाल दिया गया। इसलिए उनके मन में जो भी आ रहा है, वो कह रहे हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि सवाई भाट को जिताना है तो मुझे निकाला गया है। यह एक रिएलिटी शो है और कभी ना कभी, किसी ना किसी को तो शो से बाहर जाना ही है।' बात करें इस सीजन की तो फिलहाल शो में कुल 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं जिनमें टॉप 5 में पवनदीप राजन, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, अरुणिता कांजीलाल और आशीष कुलकर्णी हैं।