सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) लंबे वक्त से विवादों में है। अमित कुमार विवाद ने तो पूरे शो को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। इस पूरे मामले पर कई लोगों ने बयान दिया है। इनमें सोनू निगम, आदित्य नारायण, मियांग चैंग, मनोज मुंतशिर जैसे नाम शामिल हैं। अब शो के पहले सीजन विनर अभिजीत सावंत (Abhijeet Sawant) ने भी कई सारी बातें की हैं। इंडिया.कॉम को दिए एक इंटरव्यू में अभिजीत ने हालिया विवाद से लेकर अरुदीप के लव एंगल तक के सभी विवादों पर अपनी राय रखी है।
अभिजीत सावंत ने कहा, 'हमारे सीजन में इन एक्स्ट्रा बातों की समयसीमा कम होती थी। हालांकि आजकल इन्हें बहुत अधिक महत्व दिया जा रहा है। इससे कंटेस्टेंट्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब आप बाकी के कामों पर ज्यादा ध्यान देते हैं तो आपका सिंगिंग लेवल नीचे जाता है। ये मेरी चिंता का सबसे बड़ा कारण है। हमें सिंगिंग पर अधिक समय बिताना चाहिए।' इंडियन आइडल 12 में पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) के लव एंगल पर अभिजीत ने अपनी राय रखी है। देखिए अभिजीत का पूरा इंटरव्यू....
टीआरपी के लिए शो में अरुदीप का फेक लव एंगल दिखाने के सवाल पर अभिजीत ने कहा, 'इंडियन आइडल 11 में ऐसे सभी एंगल फेक थे। इस सीजन के बारे में मुझे ज्यादा पता नहीं है। हमें ऐसे क्रिएटिव आइडियाज के साथ-साथ सिंगिंग पर भी ध्यान देना चाहिए। हमें सिंगिंग के लिए फेमस होना चाहिए ना कि ऐसी स्टोरीज के लिए।' वे नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की फेक शादी के बारे में बात कर रहे थे।
View this post on Instagram
Subscribe Now
Enroll for our free updates