Ishq Subhan Allah एक्टर Vicky Singh के हाथ लगी अपकमिंग वेब सीरीज, कहा 'नहीं थमनी चाहिए कोशिशें...' [Exclusive]

Ishq Subhan Allah actor Vicky Singh bags a role in upcoming web series: जीटीवी के सुपरहिट सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' और 'निमकी मुखिया' में नजर आ चुके कलाकार विक्की सिंह जल्द ही एक नई वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। विक्की सिंह ने बॉलीवुडलाइफ के साथ हुई एक्सक्लूसिव चैट में अभी तक के अपने सफर को लेकर कई बातें शेयर की हैं।

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: March 12, 2021 6:40 PM IST

Ishq Subhan Allah actor Vicky Singh bags a role in upcoming web series: हर साल हिंदुस्तान के कोने-कोने से लाखों युवा आंखों में ढेरों ख्वाब लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में किस्मत आजमाने के लिए मायानगरी मुंबई आते हैं। कामयाबी और शोहरत की सुनहरी फेहरिस्त में ऐसे कई नाम शामिल हैं जिन्होंने मेहनत के दम पर हिंदी मनोरंजन जगत में अहम योगदान दिया है और लगातार दे भी रहे हैं| बीता साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए आर्थिक तौर पर थोड़ा कमजोर साबित हुआ था लेकिन इस बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए दर्शकों को नए-नए कलाकारों से भी रूबरू होने का मौका भी मिला। इस बीच ऐसे कई नए टैलेंट उभरकर सामने आए, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से साबित कर दिया कि मेहनत करने वालों की हार वाकई में नहीं होती है।

एक्टिंग की दुनिया में एक ऐसा ही उभरता कलाकार है, जिसने अपनी कोशिशों से वो राह पकड़ ली है, जहां से मंजिल साफ नजर आने लगती है। जी हां हम बात कर रहे हैं एक्टर विक्की सिंह (Vikcy Singh) की। विक्की सिंह टीवी की दुनिया में बीते दो साल से एक्टिव हैं और अब तक वो दो बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा भी रह चुके हैं। जल्द ही विक्की एक वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। खबरें हैं कि ये सीरीज एमएक्स प्लेयर (MX Player) या फिर हॉटस्टार (Hotstar) पर रिलीज की जा सकती है। बॉलीवुडलाइफ (Bollywoodlife) से एक्सक्लूसिवली बात करते हुए विक्की सिंह ने अभी तक के अपने सफर पर लेकर कई बातें शेयर की हैं।

बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए विक्की सिंह ने बताया है, ‘मैं नसीब से ज्यादा अपनी मेहनत पर यकीन रखता हूं। क्योंकि अगर हम कोई काम पूरी शिद्दत और मेहनत के साथ करते हैं तो हमारा नसीब हमारे लिए कामयाबी के रास्ते खोल देता है| उसकी शर्त सिर्फ इतनी है कि कोशिशें धीमी भले पड़ जाएं मगर कभी थमनी नहीं चाहिए|’ साथ ही विक्की सिंह ने ये भी कहा है कि आने वाले दिनों में उनकी यही कोशिश रहेगी कि वो हर एक मीडियम के जरिए लोगों को एंटरटेन कर पाएं।

इन दो सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं विक्की सिंह
शुरुआती दिनों में विक्की सिंह ने टेलीविजन पर कई छोटे रोल्स निभाए, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिलनी शुरू हो गई। विक्की सिंह की खासियत यही रही है कि कुछ सेकंड के रोल्स में भी उन्होंने इस कदर जान भरी कि उन्हें कई अच्छे सीरियल्स के भी ऑफर्स मिलने शुरू हो गए। विक्की ने जी टीवी के सुपरहिट सीरियल ‘इश्क सुभानअल्लाह’ (Ishq Subhan Allah) और स्टार भारत के चर्चित शो ‘निमकी मुखिया’ (Nimki Mukhiya) में अहम रोल अदा किया है।

थिएटर के जरिए विक्की ने सीखी है एक्टिंग की गहराई
विक्की सिंह ने दिल्ली में लगभग चार साल तक थिएटर के जरिए एक्टिंग की गहराई को समझा है। उन्होंने सिनेमा स्टडीज में मास्टर्स किया हुआ है। विक्की जैसे टैलेंटेड एक्टर के जज्बे को बॉलीवुडलाइफ सलाम करता है और उन्हें भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं देता है। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताएं कि आप विक्की सिंह को अपकमिंग वेब सीरीज में देखने के लिए कितने उत्सुक हैं?