कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) और एक्ट्रेस कृति सेनन (kriti sanon) की जोड़ी फिर से एक बार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मिली जानकरी के अनुसार, कार्तिक आर्यन (kartik aaryan) और एक्ट्रेस कृति सेनन (kriti sanon) बहुत जल्द फिल्म लुका छुपी (Luka Chuppi) के सीक्वल लुका छुपी 2 (Luka Chuppi 2) में दिखाई देंगे। इस खबर की पुष्टि खुद फिल्म के निर्माता ने की है। निर्माता दिनेश विजान ने बताया कि ‘इस फिल्म की कहानी पर काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म में कपल तलाकशुदा होगे। इस बारे में उनके परिवार को पता नहीं होता है। परिवार के सामने ये दोनों अपने तलाकशुदा होने की बात छुपाए रखते है। इसके बाद जो जटिल परेशानी सामने आती है। इन सभी स्थिति से कॉमेडी का निर्माण होता है।‘ Also Read - सुशांत सिंह राजपूत के पिता का बड़ा बयान, कहा 'मुंबई में केवल कृति ने मुझसे बात...'
लखनऊ में 'Pati Patni Aur Woh' की शूटिंग शुरू करने से पहले कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने ये खूबसूरत फोटो की शेयर Also Read - कृति सेनॉन और एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे संग सुशांत सिंह राजपूत की फोटो हुई वायरल, डालें एक नजर
दिनेश विजान ने आगे दिए अपने इंटरव्यू में कहा- ‘हमने भले ही इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया हो लेकिन इसे पूरा करने में हम एक साल का समय लगेगा। इसके बाद ही हम इस फिल्म के बारे में और सोचेंगे।‘ लुका छुपी (Luka Chuppi 2) की स्टार कास्ट के बारे में बात करते हुए निर्माता दिनेश विजान ने बताया कि ‘हम लुका-छिपी की पिछली स्टार कास्ट को फिर से दर्शकों के सामने लाने की पूरी कोशिश करेंगे। इस फिल्म को हम बड़े पैमाने पर बनाएंगे। ये एक सबसे बहुप्रतीक्षित सीक्वल में से एक होगी। Also Read - सुशांत सिंह राजपूत को याद करके इमोशनल हुईं कृति सेनॉन, कहा 'काश कि तुम...'
Bhool Bhulaiyaa 2 First Poster: जोगी का चोला पहने और हाथ में खोपड़ी लिए नजर आए कार्तिक आर्यन, इस दिन रिलीज होगी 'भूल भुलैया 2'
खैर, जैसे आपको पता ही होगा कि लुका छुपी खाई दी थी। दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। लुका छुपी 2 (Luka Chuppi 2) पर काम शुरू होने से पहले कार्तिक और कृति 'पति पत्नी और वो' (pati patni aur woh) के सीक्वल में भी दिखाई देंगे। कृति सेनन (kriti sanon) इस फिल्म में छोटे लेकिन अहम किरदार में दिखाई देंगी। हाल ही में 'पति पत्नी और वो' (pati patni aur woh) की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन (kartik aaryan), ने एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकरी दी थी।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज, हेलो पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...