Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Lust Stories: विजय वर्मा के लिए नो किसिंग पॉलिसी तोड़ देंगी तमन्ना भाटिया? एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

Tamannaah Bhatia on No Kissing Policy: तमन्ना भाटिया ने 18 साल पुरानी नो किसिंग पॉलिसी तोड़ने को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। जिसके बाद एक्ट्रेस फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

By: Abhay  |  Published: June 15, 2023 9:44 AM IST

Lust Stories: विजय वर्मा के लिए नो किसिंग पॉलिसी तोड़ देंगी तमन्ना भाटिया? एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

Tamannaah Bhatia on No Kissing Policy: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की अपकमिंग सीरीज वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर एक बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। कभी दिनों से इस बात को लेकर चर्चा चल रही थी तमन्ना भाटिया इस सीरीज में नो किसिंग पॉलिसी को ब्रेक करने वाली हैं। लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था तमन्ना भाटिया इस सीरीज में विजय वर्मा (Vijay Varma) को किस करने वाली हैं। अब इन सब के बीच तमन्ना भाटिया ने इन सब को लेकर पहली बार रिएक्शन दिया है।

तमन्ना भाटिया ने कही ये बात

तमन्ना भाटिया काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के अफेयर को लेकर कई खबरें सामने आ रही है। तमन्ना भाटिया ने अभी हाल ही में अपने इस रिश्ते को कबूल किया है। अपने अफेयर की खबर के अलावा तमन्ना भाटिया और खबर को लेकर काफी सर्खियों में है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था एक्ट्रेस विजय वर्मा के लिए 'लस्ट स्टोरीज 2' में 18 साल पुरानी नो किसिंग पॉलिसी तोड़ने वाली है। अब इसको लेकर तमन्ना भाटिया ने रिएक्शन दिया है। ईटाइम्स के अनुसार तमन्ना भाटिया ने कहा कि मैंने कभी ऑन-स्क्रीन किस नहीं की और लेकिन अब इस जोन से बाहर निकलना पड़ रहा है। वो ऐसा फेमस होने के लिए नहीं कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अगे कहा कि अब ऑडियंस काफी बदल गई हैं। अब मैं स्क्रिप्ट की डिमांड के हिसाब के काम करने तैयार है। मैं अपने आप को एक्टर के तौर खुद को रोकना नहीं चाहती। तमन्ना भाटिया के इस बयान के बाद फिर से चर्चा में आ गई है।

अफेयर की खबर भी चर्चा में है

तमन्ना भाटिया वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' के अलावा अपने अफेयर की खबर को लेकर भी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर विजय वर्मा के साथ जुड़ रहा है। इन दोनों की जोड़ी वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आने वाली है। तमन्ना भाटिया के नो किसिंग पॉलिसी को लेकर दिए गए बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।


About the Author

Abhay