Sargun Mehta reacted to Nia Sharma's best Kisser comment: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा निया शर्मा ने कुछ दिनों पहले यह बोलकर तहलका मचा दिया कि उनके जमाई राजा 2.0 कोस्टार रवि दुबे बेस्ट किसर हैं। निया शर्मा और रवि दुबे जमाई राजा 2.0 में किस करते नजर आएंगे, जिसको लेकर लगातार खबरें बनी हुई हैं। निया शर्मा से इस किसिंग सीन को लेकर लगातार सवाल किए जा रहे थे, जिस कारण उन्होंने एक बार में ही सबका जवाब दे दिया। Also Read - Rubina Dilaik से लेकर Nia Sharma तक, ऑन स्क्रीन 'ओल्ड' दिखने का मिला ऑफर, तो इन सितारों ने रातों-रात छोड़ा शो !!
निया शर्मा ने जिस बेबाकी से रवि दुबे को बेस्ट किसर बताया था, उसके बाद हर किसी को एक्टर की पत्नी सरगुन मेहता के रिएक्शन का इंतजार था। सरगुन मेहता और रवि दुबे टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कपल हैं, जिस कारण फैंस जानना चाहते थे कि सरगुन टीवी स्टार निया शर्मा के बयान पर क्या कहेंगी ?
सरगुन मेहता ने निया शर्मा के बयान पर खुद तो जवाब नहीं दिया है लेकिन उन्होंने इस बारे में अपने पति रवि दुबे से चर्चा जरूर की है। रवि दुबे ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि, ‘जब मैंने निया का बयान सुना तो मेरा मुंह खुला रह गया। निया मुझे बहुत पसंद है और उसे भी यह बात अच्छे से पता है। सरगुन को भी निया बहुत पसंद है। जब हमने निया का वीडियो देखा तो हम दोनों साथ में खूब हंसे क्योंकि हमें पता है कि स्टेज पर खड़े होकर ये काम केवल निया ही कर सकती है।’ Also Read - हवा में उड़ती Nia Sharma का बिगड़ा बैलेंस तो धड़ाम से गिरीं पानी में, देखें Video
निया शर्मा के बयान पर रवि दुबे ने बात करते हुए कहा है कि वो एक्ट्रेस के बयान को कॉम्पीमेंट मानते हैं। उन्हें इस बयान में कुछ भी गलत या सही नहीं लगता है। जमाई राजा 2.0 निया शर्मा और रवि दुबे के सुपरहिट सीरियल जमाई राजा का सीक्वल है, जिसमें मेकर्स ने बोल्डनेस का तड़का लगाया है। Also Read - Nia Sharma ने बॉयफ्रेंड Rrahul Sudhir पर लगाए आरोप, बोलीं 'वो हमेशा मुझसे झूठ...'
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।