अमेजन प्राइम वीडियो पर वेब सीरीज 'पंचायत 3' को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस वेब सीरीज की कहानी से लेकर हर किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। वेब सीरीज 'पंचायत 3' में प्रधान जी की बेटी रिंकी की दोस्त रवीना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस आंचल तिवारी भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वेब सीरीज 'पंचायत 3' में आंचल तिवारी के किरदार रवीना और उनके पति गणेश का रोल करने वाले आसिफ खान के तमाम वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आंचल तिवारी ने बॉलीवुडलाइफ से खास बातचीत की और बताया कि वेब सीरीज 'पंचायत 3' में काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा है। इसके साथ ही आंचल तिवारी ने बताया कि उनका एक सपना अधूरा रह गया जो कभी नहीं पूरा होगा। आइए जानते हैं कि आंचल तिवारी ने इंटरव्यू के दौरान क्या बातें बताई हैं।
'पंचायत 3' की शूटिंग सेट पर आंचल तिवारी का ऐसा रहा अनुभव
वेब सीरीज 'पंचायत 3' की शूटिंग के समय सेट पर अनुभव के सवाल पर आंचल तिवारी ने कहा, 'वेब सीरीज में मैं सान्विका यानी रिंकी की दोस्त बनी हुई हैं और उसके साथ मेरी काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई गई है। शूटिंग के अलावा भी मेरी सान्विका के साथ काफी अच्छी दोस्ती है। सेट पर रघुवीर सर से लेकर नीना मैम काफी सपोर्टिव रही हैं और उनके साथ काम करके मजा आया। मुझे कभी नहीं लगा कि मैं इतने बड़े लोगों के साथ काम कर रही हूं। इसके साथ ही फैजल सर के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग रही है। डायरेक्टर दीपक मिश्रा काफी अच्छे इंसान हैं और उनके साथ काम करने में काफी आसानी हुई।' आंचल तिवारी ने बताया कि वह काफी चुलबुले स्वभाव की हैं और सेट पर जमकर मस्ती करती रहती हैं। उनका मानना है कि उनके अंदर का बचपना अभी नहीं गया है इसलिए फैमिली मेंबर्स से लेकर उनके साथ काम करने वाले लोगों के साथ वह काफी हंसी-मजाक करती हैं।
TRENDING NOW
View this post on Instagram
आंचल तिवारी को ऐसी मिली वेब सीरीज 'पंचायत'
आंचल तिवारी ने वेब सीरीज 'पंचायत' मिलने को लेकर बात करते हुए कहा, 'मैं 2018 में मुंबई गई और कुछ विज्ञापन में काम किया है और तमाम जगह ऑडिशन दिए। फिर साल 2020 में कोरोना आने की वजह से मेरा मुंबई और ग्वालियर आना जाना लगा रहा है। इस दौरान मैं ऑडिशन देती रही। फिर साल 2021 में फिर से मुंबई में आई और ऑडिशन देना शुरू किया। इस दौरान पंचायत 2 में रिंकी की दोस्त रवीना के लिए ऑडिशन हो रहे थे और मुझे जानकारी हुई और मैंने ट्राई किया। मेरा मार्च 2021 में ऑडिशन हुआ और मुझे सितंबर 2021 में पता चला कि मेरा नाम फाइनल हो गया है। इस तरह से मुझे वेब सीरीज पंचायत मिली।'
आंचल तिवारी का ये सपना रह गया अधूरा
आंचल तिवारी ने बॉलीवुड में काम करने के सवाल पर कहा, 'मैं राजकुमार हिरानी और संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर्स के साथ काम करना चाहती हूं। मैं दोनों डायरेक्टर के काम को बहुत ज्यादा पसंद करती हूं।' आंचल तिवारी ने बताया कि उनका एक सपना अधूरा रहा गया। उन्होंने कहा, 'मेरा सपना था कि मैं इरफान खान सर के साथ काम करूं लेकिन उनके निधन ने मुझे हिलाकर रख दिया। मैं उनके लिए पागल थी और मुझे उनके साथ काम करना ही करना था। मैं सोचती थी कि कभी भी इरफान सर से मिलूं और उनके पैरों में गिर जाऊंगी। मुझे लगता था कि मैं उनके साथ एक बार काम कर लूंगी तो उनकी एक्टिंग का कुछ मेरे अंदर आ जाए। मुझे हमेशा अफसोस रहेगा कि मैं इरफान सर से मिल भी नहीं पाई।'
Subscribe Now
Enroll for our free updates