इस बात से कभी इंकार नहीं किया जा सकता है कि 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'राजनीति' बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अजय देवगन, रणबीर कपूर, मनोज वाजपेयी, कटरीना कैफ, अर्जुन रामपाल और नाना पाटेकर जैसे कई कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय दर्शकों के बीच पेश किया था। अच्छी खबर यह है कि प्रकाश झा ने बॉलीवुडलाइफ से बातचीत के दौरान बताया है कि 'राजनीति 2' उनके दिमाग है और वो इस पर काम कर रहे हैं। फिल्म का स्ट्रक्चर तैयार है। वो इस समय फिल्म लॉन्च करने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं। Also Read - 'Ashram' स्टार बॉबी देओल और प्रकाश झा पर धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप, जारी हुआ लीगल नोटिस
इस फिल्म के अलावा प्रकाश झा ने हमें आश्रम के दूसरे सीजन की अपनी योजनाओं के बारे में भी बताया, जिसका हाल ही में ओटीटी मंच पर प्रीमियर हुआ है। इस फिल्म में बॉबी देओल अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं और प्रकाश झा इन दिनों 'आश्रम 2' को बनाने के लिए भी तैयारी कर रहे हैं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...