Ram Gopal Varma ने किया खुलासा- इस एक्टर को करना चाहते थे किस लेकिन वह गे नहीं हैं

राम गोपाल वर्मा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने एक इंटरव्यू दिया है और इस दौरान उन्होंने ऐसी बात की है जो सुर्खियों में आ गई है।

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: July 14, 2022 12:09 PM IST

मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है और इस दौरान उन्होंने ऐसी बात की है जो सुर्खियों में आ गई है। राम गोपाल वर्मा ने पापुलर मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली (Bruce Lee) को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वह ब्रूस ली की पर्सलैनिटी, उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, उनकी आंखों के फैन थे। राम गोपाल वर्मा ने यहां तक कह दिया कि वह ब्रूस ली को किस करना चाहते थे।

राम गोपाल वर्मा ने कहा- वह गे नहीं हैं
राम गोपाल वर्मा की आने वाली फिल्म 'लड़की: एंटर द गर्ल ड्रैगन' 15 जुलाई यानी शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। इस दिनों वह अपनी फिल्म के प्रमोशन कर रहे हैं। राम गोपाल वर्मा ने ईटाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने ब्रूस ली के बारे में बात की और उनकी काफी तारीफ की है। राम गोपाल वर्मा ने कहा, 'मैं गे नहीं हूं लेकिन ब्रूस ली को किस करना चाहता था। मैं उनके अस्तित्व के लिए उन्हें किस करना चाहूंगा। ब्रूस ली मं कुछ अलग बात है, जोकि सिर्फ उनकी स्पीड नहीं हो सकती और ना ही पॉवर हो सकती। मैं नहीं मानता कि पंचिंग पॉवर में 10-15 पर्सेंट से ज्यादा का अंतर है। ये उनका व्यक्तित्व है, ये उनकी स्क्रीन उपस्थिति है, उनकी आंखें हैं।'

राम गोपाल वर्मा बनाना चाहते थे मार्शल आर्ट फिल्म
राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा, 'मैंने अपने कॉलेज के दिनों में फिल्म एंटर द ड्रैगन देखी थी। मैं हमेशा से एक मार्शल आर्ट फिल्म बनाना चाहता था, खास तौर से ब्रूस ली की लड़ाई को स्टाइल को लेकर। ये आइडिया आता जाता रहा। मैं किसी ऐसे व्यक्ति को कास्ट करना चाहता था जो मार्शल आर्ट जानता हो और एक्टिंग भी कर सकता हो।'

राम गोपाल की फिल्म
राम गोपाल वर्म की फिल्म 'लड़की: एंटर द गर्ल ड्रैगन' की बात करें तो ये फिल्म भारत और चीन के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से मार्शल आर्टिस्ट पूजा भालेकर डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में पूजा भालेकर के अलावा पार्थ सूरी, राजपाल यादव और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.