Also Read
Rani Mukerji does not wants to be a part of Rohit Shetty's cop universe ? Read Why
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने 'सिंघम' के साथ कॉप फिल्मों का ऐसा सिलसिला शुरू किया कि जो अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने 'सिंघम' के बाद अपने कॉप यूनिवर्स में 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' को भी जोड़ लिया है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने 'सिम्बा' की रिलीज के समय कहा था कि वो अब अपने कॉप यूनिवर्स में एक लेडी पुलिस ऑफिसर की एंट्री कराना चाहते हैं, ताकि उनका कॉप यूनिवर्स पूरा हो सके।
{इसे भी पढ़ें- 'Bunty Aur Babli 2' में Saif Ali Khan की एंट्री को लेकर Rani Mukerji का बड़ा बयान, कहा...}
बॉलीवुड अदाकारा रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) जल्द ही अपनी नई फिल्म 'मर्दानी 2' लेकर सिनेमाघरों में पहुंचने वाली हैं, जिसमें वो शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाती दिखेंगी। फिल्म के प्रमोशन के चलते अदाकारा ने पीपिंगमून से खास मुलाकात की थी, जिस दौरान उनसे यह सवाल पूछा गया कि क्या वो रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनना चाहेंगी ? तो अदाकारा ने जवाब देते हुए इंकार कर दिया।
रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने पोर्टल को बताया, 'शिवानी शिवाजी रॉय, रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के पुलिस ऑफिसर्स सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी से काफी अलग है। यहां तक कि वो चुलबुल पांडे से भी अलग ही है क्योंकि यह एक महिला पुलिस ऑफिसर है। मुझे नहीं पता है कि शिवानी की जगह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में बन भी पाती है या नहीं ? मर्दानी फ्रेंचाइजी रियल लाइफ पुलिस ऑफिसर्स से प्रेरित है और यह जमीन से जुड़े मुद्दो पर बात करती है। इसके दूसरी तरफ रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स लार्जन देन लाइफ है। इस यूनिवर्स के पुलिस ऑफिसर्स को पर्दे पर पेश करने का तरीका बहुत अलग है जबकि शिवानी शिवाजी रॉय बहुत ही साधारण पुलिस ऑफिसर है।'
{इसे भी पढ़ें- Rohit Shetty के साथ अपनी लड़ाई की झूठी खबर पर बोले Akshay Kumar, कहा 'इन वजहों से मैंने घर टूटते हुए...'}
एक तरह से देखा जाए तो रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने अपनी मर्दानी सीरीज को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के कॉप यूनिवर्स से अलग रखने की बात कह डाली है। वो मानती हैं कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्में और 'मर्दानी' सीरीज को प्रस्तुत करने में काफी अंतर है, जिस कारण दोनों अलग-अलग ही रहे तो ज्यादा बेहतर रहेगा। आपका इस बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...