बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्मों ने साल 2023 में बॉलीवुड को एक दमदार वापसी करवा दी है। शाहरुख खान की बैक टू बैक तीन फिल्में हिट रही। साल 2023 शाहरुख खान के लिए और वजह से काफी खास रहा वो था उनके बेटी सुहाना खान का डेब्यू। सुहाना खान ने फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसी के साथ सुहाना खान के अफेयर की खबरें भी सामने आने लगी। किंग खान की बेटी सुहाना खान का नाम अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा से जोड़ा जाने लगा। दोनों फिल्म 'द आर्चीज' में भी साथ नजर आए थे। अब सुहाना खान और अगस्त्य नंदा पर उनके दोस्त मिहिर आहूजा ने रिएक्शन दिया है।
मिहिर आहूजा ने अफेयर पर कही ये बात
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के अफेयर को लेकर कई दिनों से खबरें चल रही हैं। लेकिन अभी तक इस पर किसी का रिएक्शन सामने नहीं आया था। इसी बीच सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के दोस्त मिहिर आहूजा ने इस अफवाह पर रिएक्शन दिया है। मिहिर आहूजा ने जूम से बात करते हुए कहा कि वो सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के डेटिंग स्टेट्स को लेकर श्योर नहीं हैं। मिहिर आहूजा के इस बयान के बाद दोनों की अफेयर की खबरों को लेकर अब सवाल खड़े हो गए है। सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के फिल्म 'द आर्चीज' से कई रोमांटिक सीन्स भी वायरल हुए थे।
यहां देखें सुहाना खान-अगस्त्य नंदा का वीडियो
'द आर्चीज' से वायरल हुआ था किसिंग सीन
फिल्म 'द आर्चीज' कई वजह से सुर्खियो में रही थी। इस फिल्म से अगस्त्य नंदा और सुहाना खान का एक लिप किस का सीन खूब वायरल हुआ था। अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के इस वीडियो को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates