Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

सुहाना खान सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से ऐसे करती हैं डील, शाहरुख खान की लाडली ने खोला राज

Suhana Khan On Trolling: शाहरुख खान बेटी सुहाना खान ने अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया की वो ट्रोल्स के साथ कैसे डील करती हैं।

By: Abhay  |  Published: December 3, 2023 10:55 AM IST

सुहाना खान सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से ऐसे करती हैं डील, शाहरुख खान की लाडली ने खोला राज

Suhana Khan On Trolling: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) सोशल मीडिया पर सर्खियों में बनी रहती हैं। सुहाना खान की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती है। लेकिन सुहाना खान इन दिनों अपने लुक्स को लेकर नहीं बल्कि अपकमिंग फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर सुर्खियों में हैं। सुहाना खान की इस फिल्म को लेकर अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इन सब के बीच सुहाना खान की इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू में सुहाना खान ने ट्रोलिंग को लेकर बोला है। तो चलिए जानते है सुहाना खान ट्रोल्स से कैसे निपटती हैं।

ट्रोलिंग से ऐसे डील करती है सुहाना खान

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली है। सुहाना खान के फैंस उनकी पहली फिल्म का काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। सुहाना खान सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों के अलावा लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। सुहाना खान को कई बार खूब ट्रोल भी किया जाता है। सुहाना खान ने इसी ट्रोलिंग को लेकर अभी हाल ही में रिएक्शन दिया है। सुहाना खान ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया की वो ट्रोलिंग से बहुत अच्छी तरह से नहीं निपट पती है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बेकार कमेंट्स ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। आपको बता दें कि सुहाना खान के सोशल मीडिया पर 4.4M फॉलोवर्स है। सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं।

कब रिलीज होगी सुहाना खान की फिल्म

डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सुहाना खान के साथ-साथ बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। सुहाना खान के ट्रोलिंग को लेकर दिए बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।


About the Author

Abhay