Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

शाहरुख खान की फिल्म के सेट पर हो गई थी इस डायेक्टर से झड़प! 'जीरो' की शूटिंग के दौरान हुआ था विवाद

Shah Rukh Khan Fight With Zero Film Director: शाहरुख खान को लेकर अभी हाल ही में एक बड़ा खुलासा हुआ है। किंग खान की फिल्म 'जीरो' के सेट पर इस डायरेक्टर के साथ विवाद हो गया था।

By: Abhay  |  Published: January 17, 2024 11:04 AM IST

शाहरुख खान की फिल्म के सेट पर हो गई थी इस डायेक्टर से झड़प! 'जीरो' की शूटिंग के दौरान हुआ था विवाद

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान का साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा था। लेकिन साल 2023 से पहले का कुछ समय किंग खान के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा था। शाहरुख खान की पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ तक काफी मुश्किलों भरी रही। इसी दौर में शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने एकदम पसंद नहीं किया था। अब इसी बीच खबर आ रही हैं कि फिल्म 'जीरो' के डायेरक्टर आनंद एल राय संग मूवी के सेट पर किंग खान की झड़प हो गई थी। इसकी जानकारी खुद आनंद एल राय ने लोगों की दी।

शाहरुख खान के साथ हुई थी आनंद एल राय का झड़प?

आनंद एल राय ने फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान के साथ काम किया था। शाहरुख खान की ये फिल्म फ्लॉप रही। लेकिन इसके कुछ सीन्स काफी वायरल हुए थे। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय ने शाहरुख खान के साथ काम करने का अपना अनुभव बताया। Mashable India से बातचीत के दौरान आनंद एल राय ने बताया कि 'फिल्म जीरो को लेकर कई बार मेरे और शाहरुख खान के बीच झड़प हुई। मुझे लगता था कि वो फिल्म पर इतना पैसा क्यों लगा रहे हैं। एक-एक सीन को पांच बार शूट किया जाता था। शाहरुख खान रिस्क लेने वाले आदमी है। फिल्म 'जीरो' शाहरुख खान के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक थी।' आपको बता दें कि किंग खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी नजर आई थीं।

इस फिल्म के बाद शाहरुख खान ने लिया था ब्रेक

शाहरुख खान ने फिल्म 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद बड़े पर्दे से लंबा ब्रेक के लिया था। जिसके बाद माना जाने लगा कि किंग खान का दौर खत्म हो गया। इसक बाद साल 2023 में शाहरुख खान अपनी एक बाद एक तीन फिल्मों के साथ लोगों के बीच आए। किंग खान की तीनों फिल्में हिट रहीं। शाहरुख खान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।


About the Author

Abhay