Shahid Kapoor on 'Jersey's Flop: बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को आखिरी बार स्पोर्ट्स ड्रामा 'जर्सी' (Jersey) में देखा गया था। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद मेकर्स को उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी। हालांकि फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया और बॉक्स ऑफिस पर ये कमाई करने में असफल रही। ऐसे में अब शाहिद कपूर ने फिल्म के फ्लॉप होने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के बाद ऑडियंस को समझना बहुत जरुरी है।
अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि उनकी पिछली रिलीज 'जर्सी' के बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है, खासकर कोरोनोवायरस महामारी के बाद दर्शकों के देखने के पैटर्न के बारे में। कोरोना वायरस के बाद फिल्म की रिलीज में काफी देरी हुई थी और शाहिद कपूर के क्रिकेट ड्रामा 'जर्सी' को 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह 'जर्सी' के प्रदर्शन से निराश हैं, तो शाहिद ने कहा, 'बिल्कुल नहीं।' शाहिद कपूर ने कहा कि 'जर्सी' हमेशा 'मेरे दिल के करीब' रहेगी। शाहिद कपूर ने कहा, 'जर्सी को बहुत प्यार मिला। लेकिन अभी हम सभी को बहुत कुछ सीखना है। कोरोना को दो साल हो गए हैं और हमें यह समझने की जरूरत है कि दर्शक कैसा महसूस करते हैं। यह हम सभी के लिए सीखने का समय है। 'जर्सी ' हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी, इसने मुझे सिखाया है कि जिंदगी में कुछ भी हो सकता है।'
इसी नाम की 2019 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर की हिंदी रीमेक 'जर्सी' में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर ने भी अभिनय किया। इसके बाद शाहिद फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर की अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म और सीरीज 'फरजी' में दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन राज निदिमोरु और कृष्णा डीके करेंगे।
Subscribe Now
Enroll for our free updates