Sooraj Pancholi on Jiah Khan case transferring CBI special court: दिवंगत बॉलीवुड फिल्म अदाकारा जिया खान (Jiah Khan) मर्डर केस में हाल ही में एक बड़ा मोड़ आया है। जब मुंबई की सत्र अदालत ने इस केस की सुनवाई को सीबीआई की विशेष अदालत को ट्रांसफर कर दिया है। इसके बाद जिया खान को मौत के लिए उकसाने के आरोप में फंसे बॉलीवुड स्टार सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) को बड़ी राहत मिली है। अब हाल ही में फिल्म स्टार सूरज पंचोली ने जिया खान केस की सुनवाई सीबीआई की विशेष अदालत को सौंपने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
फिल्म स्टार ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं इससे थोड़ा संतुष्ट हूं। मेरा मामला शुरू से ही सीबीआई की विशेष अदालत में होना चाहिए था। अब जब ये मामला सीबीआई कोर्ट में है, तो मुझे उम्मीद है कि हम जल्दी ही इसे नतीजे पर पहुंचते हुए देखेंगे। अगर अदालत मुझे दोषी पाती है, तो मुझे सजा मिलेगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो मैं अपने आरोपों से मुक्त हो जाउंगा।'
सूरज पंचोली ने अपने इस मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए कहा, 'ये वक्त मेरे लिए बहुत कठिन रहा। मुझे विश्वास है कि आखिर में सुरंग के अंत में रोशनी होगी। ये मेरे लिए बहुत मुश्किल भरा रहा क्यों इंडस्ट्री और हमारे आस-पास की हर चीज धारणा पर काम करती है। मेरी इमेज सालों पहले ही बहुत खराब हो चुकी थी। मैं नहीं जानता कि मैं पिछले 8 साल कैसे काटे। मेरे परिवार से मिले साहस ने मुझे संभाले रखा।'
एक्टर ने अपनी बात पूरी करते हुए अंत में कहा, 'मैंने इतने सालों में सबकुछ भूलने की कोशिश की है। अब मैं आगे देखना चाहता हूं और आगे बढ़ना चाहता हूं। मेरे परिवार को उम्मीद है कि सीबीआई की स्पेशल कोर्ट कम से कम मामले में तेजी लाएगी।' बता दें कि जिया खान की साल 2013 में मौत हो गई थी। उन्हें अपने मुंबई स्थित घर में कमरे में फैन पर झूलते हुए पाया गया था।