Jiah Khan Case Documentary: इसी साल अप्रैल महीने में जिया खान आत्महत्या केस में अदालत ने बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली को बरी कर दिया था। इसके बाद अब सूरज पंचोली अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। बता दें कि साल 2015 में सलमान खान ने सूरज पंचोली को फिल्म हीरो में लॉन्च किया था। बीते दिनों ये खबर भी आई थी कि सूरज पंचोली बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने वाले हैं। हालांकि सूरज के मन में कुछ और ही है। उन्होंने मीडिया से बातचीत की है, जिसमें सूरज ने अपने मन की बात की है और बिग बॉस ओटीटी 2 में आने पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।
जिया खान की डॉक्यूमेंट्री में काम करना चाहते हैं सूरज पंचोली
बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो किसी भी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। एक्टर ने कहा, मैं कोई रियलिटी शो नहीं करूंगा। उन्होंने मुझसे इस बारे में संपर्क भी नहीं किया। मैं रियलिटी शो नहीं करूंगा, हालांकि मैं जानता हूं कि इसकी व्यूअरशिप काफी ज्यादा है। लेकिन, मेरी पर्सनैलिटी ऐसी नहीं है।' उन्होंने आगे बताया कि वो फिल्मों और वेब सीरीज में काम करना चाहते हैं। साथ ही अगर जिया खान केस पर कभी डॉक्यूमेंट्री तो वो इसका हिस्सा जरूर बनना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें अपना पक्ष दिखाने का मौका मिलेगा।
जिया खान के मामले में बुरी तरह फंस गए थे सूरज पंचोली
बताते चलें कि बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली सलमान खान के बेहद करीबी है। सलमान खान ने ही सूरज को बॉलीवुड का रास्ता दिखाया था। हालांकि इसका बाद भी सूरज कुछ खास कमान नहीं कर पाए थे। मालूम हो कि जिया खान की मौत के मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने सूरज पंचोली को उनके खिलाफ सबूतों की कमी का हवाला देते हुए बरी कर दिया था। दरअसल, साल 2013 में जिया खान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद जिया की फैमिली ने सूरज पर कई आरोप लगाए थे। हालांकि कोर्ट ने अब सूरज पंचोली को क्लीन चिट दे दी है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates