बॉलीवुड में सच्चा प्यार पाना इतना आसान नहीं होता| प्रियंका, दीपिका से लेकर अर्जुन कपूर का भी एक हसीन अतीत था जिनके साथ इनकी खूबसूरत यादें जुडी हुई हैं|
बॉलीवुड में आने से पहले हर किसी स्टार का एक अनकहा पास्ट हुआ करता था| बॉलीवुड के सेलेब्स भले ही आज सिंगल हो या फिर किसी को डेट कर रहे हों लेकिन फिल्मों में एंट्री लेने से पहले इनका एक अतीत था| इस पास्ट के साथ इनके दिलचस्प किस्से, यादें और अनकही बातें थी| चलिए हम मिलाते हैं इन बॉलीवुड स्टार्स के अतीत से थे जो कुछ समय के लिए ये इनके ज़िन्दगी का अहम हिस्सा थी|
प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चंट
फोटो साभार : scoopwhoop.com
देसी गर्ल प्रियंका चोप्रा ने अपनी फ़िल्मी सफ़र में काफी उतार चढाव देखें है| बॉलीवुड में आने से पहले प्रियंका ने भी मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की| मॉडलिंग के दिनों में प्रियंका का दिल मॉडल असीम मर्चंट पर आया था लेकिन इनका भी रिश्ता प्रियंका के फिल्मों में आने से पहले ही टूट गया|
रणबीर कपूर और अवंतिका मालिक
फोटो साभार : scoopwhoop.com
इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक इमरान खान से पहले रणबीर कपूर के साथ 5 साल तक रिलेशन में थीं| रणबीर ने तभी बॉलीवुड में अपना कदम भी नहीं रखा था लेकिन फिल्मों में आने से पहले ही रणबीर और अवंतिका ने एक दूसरे से अपना रिश्ता खत्म कर दिया था| फिर बाद में अवंतिका ने भी अभिनेता इमरान खान से शादी कर ली और रणबीर कपूर को दीपिका पादुकोण का साथ मिल गया| [इसे भी पढ़ें : ]
दीपिका पादुकोण और निहार पांड्या
फोटो साभार : scoopwhoop.com
दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड निहार पांड्यासे उनकी मुलाकात उनके मॉडलिंग करियर के दौरान हुई थी लेकिन फिल्मों में आते ही दीपिका ने निहार को टाटा बाय-बाय कह दिया| फिर फिल्मों में एंट्री लेने के बाद उन्होंने कपूर खानदान के लाडले रणबीर कपूर को डेट करना शुरू कर दिया|
अनुष्का शर्मा और जोहेब युसूफ
फोटो साभार : scoopwhoop.com
क्रिकेटर विराट कोहली को डेट करने से पहले अनुष्का का दिल मॉडलिंग के समय स्माल टाइम मॉडल जोहेब युसूफ पर भी आया था| अनुष्का और जोहेब की मुलाकात बैंगलोर में हुई थी| ये दोनों मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने साथ में ही आये थे लेकिन जोहेब कुछ महीने तक ही मुंबई में टिक पाए। परंतु अनुष्का ने हार नहीं मानी और उन्हें अपना बड़ा ब्रेक शाहरुख़ खान के साथ मिला| [इसे भी पढ़ें : ]
आलिया भट्ट और अली दादरकर
फोटो साभार : scoopwhoop.com
आलिया भट्ट ने धर्मा प्रोडक्शनस की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ से बॉलीवुड में एंट्री ली| फिल्मों में आने से पहले आलिया का अफेयर उनके बचपन के दोस्त अली दादरकर के साथ रहा| इतना ही नहीं फिल्मों में आने के बाद तक इन दोनो का साथ बना रहा लेकिन इनके रिश्ते में भी दरार आ गयी|
अभिषेक बच्चन और दीपानिता शर्मा
फोटो साभार : scoopwhoop.com
अभिषेक बच्चन का नाम जब भी आता हैं तब तब उनकी तुलना उनके पिता अमिताभ बच्चन से होती है लेकिन 'गुरु' फिल्म की सफलता के बाद अभिषेक की किस्मत चमकी| ऐश्वर्या राय उन्हें अपनी बेटरहाफ के रूप में मिली| इतना ही नहीं ऐश्वर्या से पहले अभिषेक का नाम मॉडल दीपानिता शर्मा के साथ भी जुड़ा| ये रिश्ता कुछ 10 महीने तक ही चल पाया| [इसे भी पढ़ें : ]
ऐश्वर्या राय और राजीव मूलचंदानी
फोटो साभार : scoopwhoop.com
बच्चन फॅमिली की ये खूबसूरत बहु भी अपने मॉडलिंग के दिनों में राजीव मूलचंदानी को डेट कर रही थी लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपने इस 'सो कॉल्ड प्यार' को डंप कर दिया और बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान को डेट करना शुरू किया|
सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य श्रॉफ
फोटो साभार : scoopwhoop.com
सोनाक्षी सिन्हा का फ़िलहाल हर किसी स्टार से नाम जोड़ा जाता हैं लेकिन फिल्मों में आने से पहले सोना, आदित्य श्रॉफ को डेट कर रही थीं| इनका अफेयर कुछ 5 सालों तक चला लेकिन बॉलीवुड में आते ही इनका रिश्ता भी टूट गया|[इसे भी पढ़ें : ]
अर्जुन कपूर और अर्पिता खान
फोटो साभार : scoopwhoop.com
फिल्मों में आने से पहले अर्जुन कपूर का नाम सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान के साथ जुड़ा| मेंटर सलमान खान के देख रेख में अर्जुन कपूर ने अपने बढ़ते वेट पर भी कंट्रोल किया और सलमान की कहने पर बॉलीवुड में जाने का फैसला किया लेकिन अर्पिता के साथ अर्जुन का अफेयर दो साल तक ही चल पाया|
जैकलीन फ़र्नांडीज़ और हस्सन राशीद अल खलीफा
फोटो साभार : scoopwhoop.com
बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फ़र्नांडीज़ ने बाहरन के प्रिंस अल खलीफा को डेट किया था| 2 साल तक इनका रिश्ता काफी स्मूथ चला लेकिन खबरों की माने तो जैकलीन अपने करियर में काफी फोकस थीं जिसके चलते इनका ब्रेकअप हो गया|
कंगना राणावत और अध्यान सुमन
फोटो साभार : scoopwhoop.com
कंगना ने अपनी फ़िल्मी करियर काफी जल्दी शुरू कर दिया|राज़-2 फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना और अध्यान का प्यार तूल पकड़ा| कंगना उस समय एक जानी मानी एक्ट्रेस थी| कंगना और अध्यान का रिश्ता कुछ 1 साल तक चला| फिर कंगना ने कभी अध्यान की तरफ मुह मोड़ के नहीं देखा|
फ्रीडा पिंटो और रोहन एनटाओ
फोटो साभार : scoopwhoop.com
स्लम डॉग मिलेनियर एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो अब हॉलीवुड का जाना पहचाना नाम है लेकिन हॉलीवुड में सकेस्फुल करियर से पहले फ्रीडा का नाम रोहन एनटाओ से जुड़ा था| इन दोनों ने सगाई भी कर ली थी लेकिन जैसे ही स्लम डॉग मिलेनियर सुपरहिट हुई तब इनका रिश्ता भी टूट गया|
नील नितिन मुकेश और प्रियंका भाटिया
फोटो साभार : scoopwhoop.com
नितिन नील मुकेश ने अपनी डिज़ाइनर गर्लफ्रेंड प्रियंका भाटिया के साथ सगाई कर ली थी| लेकिन जैसे जैसे नील को फ़िल्में मिलना शुरू हो गयी तब से इनका रिश्ता भी टूटने के कगार पर आ गया| नील ने अपनी सगाई प्रियंका से तोड़ ली|
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy