Also Read
बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम स्टार्स हैं जो काफी समय से छाए हुए और उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं, कई स्टार्स हैं जिनका करियर कुछ खास नहीं रहा है, उनमें से एक हैं एक्टर तुषार कपूर (Tusshar Kapoor)। तुषार कपूर का बैकग्राउंड फिल्मी रहा है लेकिन वह अपने करियर को दूर तक नहीं ले जाए पाए। वेटरन एक्टर जितेंद्र के बेटे तुषार ने साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' (Mujhe Kucch Kehna Hai) से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर (Kreeena Kapoor) नजर आई थीं। तुषार कपूर ने इंडस्ट्री में 21 साल पूरे कर लिए हैं और उन्होंने एक बातचीत में अपना दर्द भी साझा किया है। उनका कहना है कि हर स्टार किड के लिए रेड कार्पेट नहीं बिछाया जाता है।
तुषार कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर को लेकर बात की है। इस दौरान उनका दर्द झलक गया। तुषार कपूर ने कहा, हर स्टार किड के लिए रेड कार्पेट नहीं बिछाया जाता है। जब मैं डेब्यू फिल्म मुझे कुछ कहना है कि शूटिंग कर रहा था तो मुझे अपने एक को-स्टार के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा था। दूसरी स्टार किड करीना कपूर के लिए भी मुझे 12 से 14 घंटे इंतजार करना पड़ा था, क्योंकि तब वह एक साथ चार फिल्में कर रही थीं। उनकी पहली फिल्म रिलीज होने वाली थी। करीना कपूर की तब ऐसी डिमांड थी कि उन्होंने इतनी फिल्म साइन कर ली थीं।
गौरतलब है कि तुषार कपूर और करीना कपूर की फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' साल 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास चल नहीं पाई थी। इसके बाद तुषार ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन अपना मुकाम बना नहीं पाए।
बताते चलें कि तुषार कपूर काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर भी अपना डेब्यू कर लिया है और इसके साथ ही ओटीटी डेब्यू भी कर चुके हैं। तुषार कपूर अब फिल्म 'मारीच' में नजर आएंगे। 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी दिखाई देंगे। बता दें कि तुषार कपूर की बहन एकता कपूर इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर हैं।