बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल का रिलेशनशिप इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन के चार दिन बाद जहीर इकबाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्यार का इजहार किया था। इसके बाद से लगातार दोनों के रिश्ते को लेकर बातें हो रही हैं और फैंस उन दोनों की शादी का इंतजार कर रहा है। अब जहीर इकबाल की बहन ने दोनों के अफेयर और शादी की बातों पर चुप्पी तोड़ी है।
जहीर इकबाल की बहन का स्टेटमेंट
जहीर इकबाल की बहन ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनके भाई के कथित रोमांस के बारे में एक बायन दिया है। हालांकि, उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं किया है। जहीर इकबाल की बहन ने ईटाइम्स के साथ बात करते हुए कहा है, 'मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहती।' इस तरह से जहीर इकबाल द्वारा सोनाक्षी सिन्हा को लिखे गए 'आई लव यू' शब्द ने अभी भी लोगों को डाउट में डाल रखा है। Also Read - जहीर इकबाल से लगातार बढ़ रही हैं सोनाक्षी सिन्हा की नजदीकियां, करीबी ने कहा ‘दो दिल मिल रहे हैं...’
जहीर इकबाल ने किया था लवली पोस्ट
गौरतलब है कि जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन के चार दिन उन्हें विश किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेर किया है। इस वीडियो के साथ जहीर इकबाल ने लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे सोनाज... शुक्रिया मुझे न मारने के लिए... आई लव यू... आपको ढेर सारा खाना, फ्लाइट्स, लव और खुशियां मिले... फोटो क्रेडिट- ये वीडियो बताता है कि हम एक दूसरे को कितने वक्त से जानते हैं।' Also Read - लव-अफेयर के कारण सुर्खियों में रहते हैं ये 10 स्टारकिड्स, कोई खुल्लम-खुल्ला करता है प्यार का इजहार तो कोई खेलता है लुका-छुपी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की एक साथ एंट्री
बताते चलें कि कुछ दिनों पहले फिल्म निर्माता दिनेश विजान की बहन की रिसेप्शन पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक साथ पहुंचे थे। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कपल की तरह एंट्री ली थी। जिसके बाद हर किसी की निगाहें इन दोनों की ओर मुड़ गई थीं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।