Gaurav Gera Fitness Secret: साल 2001 में 'लाइफ नहीं है लड्डू' टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर गौरव गेरा (Gaurav Gera) अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को गुदगुदाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में उन्होंने स्पाई का किरदार निभाकर सबको हैरान कर दिया है. मोहम्मद आलम के रोल के लिए उन्हें खूब तारीफें मिल रही हैं. लेकिन फिल्म में वो जितने गंभीर जासूस के रूप में नजर आ रहे हैं, असल जिंदगी में भी वह उतने ही डिसिप्लिन्ड है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, 52 साल की उम्र में भी वो इतने फिट और एनर्जेटिक (Gaurav Gera Fitness Secret) कैसे दिखते हैं?
देसी नुस्खे के आगे फीके पड़ेंगे महंगे डाइट प्लान्स
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर गौरव गेरा (Gaurav Gera) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने फिटनेस का ऐसा राज बताया है, जो आज के दौर के महंगे और कठिन डाइट प्लान्स पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. गौरव ने अपने इसी डाइट प्लान को फॉलो करके न सिर्फ अपने वजन को कंट्रोल में रखा है, बल्कि इससे डाइजेशन को भी काफी आराम मिलता है. तो चलिए जानते हैं गौरव गेरा का वो फिटनेस मंत्र कौन सा है.
TRENDING NOW
क्या है Gaurav Gera का फिटनेस मंत्र?
गौरव गेरा (Gaurav Gera) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी फिटनेस के पीछे कारण बताया था. उन्होंने बताया कि कैसे वो 52 साल की उम्र में भी इतने फिट, एनर्जेटिक और जवान दिखते हैं. धुरंधर एक्टर ने बताया था कि वह फिट रहने के लिए अपने दादाजी की एक सलाह मनाते हैं. उनके दादाजी के मुताबिक, 'जितनी भूख है उससे आधी रोटी कम खाओ.' वे मानते हैं कि पेट को कभी भी पूरी तरह से नहीं भरना चाहिए. इससे डाइजेशन बेहतर रहता है, सुस्ती नहीं आती और शरीर पर एक्स्ट्रा फैट नहीं जमता और वो दादाजी की इसी सलाह को फॉलो करते हैं.
View this post on Instagram
कौन हैं Gaurav Gera?
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' में जूस बेचने वाले मोहम्मद आलम का रोल निभाने वाले गौरव गेरा टीवी से उठे एक्टर हैं. 'श्श्श...कोई है', 'जस्सी जैसी कोई नहीं', 'सीआईडी', 'द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो', 'बात हमारी पक्की है', 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'नागिन' समेत कई सुपरहिट शोज में काम कर चुके हैं. टीवी सीरियल्स के अलावा गौर गेरा 'क्यों हो गया ना', 'नील एंड निक्की' और 'द शौकीन' जैसी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का तड़का लगा चुके हैं. हालांकि, जो पॉपुलैरिटी उन्हें 'धुरंधर' में जासूस के किरदार में मिल रही है वो उन्हें बाकी फिल्मों से नहीं मिली थी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates