जान्हवी कपूर की घड़ी की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!
Janhvi Kapoor Watch Price: पैन इंडिया एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) सिर्फ एक्टिंग से ही सबका दिल नहीं जीतती हैं, बल्कि उनका फैशन सेंस भी कमाल का है और यही वजह की जाह्नवी (Janhvi Kapoor Fashion) अक्सर अपने स्टाइल से महफिल लूट लेती हैं. ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ, जब वो अपनी सौतेली बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) के प्री-वेडिंग फंक्शंस में मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. वैसे तो उनका ऑउटफिट कमाल का था ही, लेकिन महफिल की सारी लाइमलाइट उनके एक बेहद महंगे एक्सेसरी ने बटोरी ली. जाह्नवी ने हाथ में एक ऐसी लग्जरी घड़ी पहनी थी, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया लेकिन इसकी कीमत सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं. तो चलिए आपको बताते हैं जान्हवी कपूर की इस घड़ी (Janhvi Kapoor Watch Price) की कीमत और इसकी खासियत क्या है.
खबरों की मानें तो बहन अंशुला कपूर की मेहंदी में जान्हवी कपूर ने जो घड़ी पहनी थी उसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है. इतने में तो एक लग्जरी विला आ सकता है. हालांकि, जाह्नवी ने जो घड़ी पहनी थी, वो कोई आम वॉच नहीं है. यह लग्जरी ब्रैंड पाटेक फिलिप (Patek Philippe) की 'गोंडोलो ऑत क्लेयर पर्ल' (Gondolo Haute Claire Pearl) वॉच है. इस घड़ी का डिजाइन 'आर्ट डेको' एरा से इंस्पायर्ड है, जिसमें विंटेज लुक के साथ-साथ बेहतरीन स्विस कारीगरी का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.
इसके अलावा इसके डायल पर पूरे 251 डायमंड्स जड़े हुए हैं. वहीं, घड़ी के ब्रेसलेट को सजाने के लिए 79 दुर्लभ अकोया मोतियों (Akoya pearls) और प्रिंसेस-कट हीरों का इस्तेमाल किया गया है. बता दें कि, घड़ी की डायल प्लेट 18 कैरेट सोने से बनी है, जिसे हीरों से और ज्यादा चमकाया गया है. यही वजह है कि यह घड़ी इतनी आलीशान और कीमती है.
View this post on Instagram
वहीं अगर बात करें उनके लुक की तो इस खास मौके के लिए जाह्नवी ने ब्लश पिंक कलर का एक बेहद खूबसूरत वन-शॉल्डर गाउन चुना था. इस गाउन पर मिंट ग्रीन, पाउडर ब्लू, पीच और पीले रंगों से फूलों और पैसले की बारीक कढ़ाई की गई थी. गाउन के एक कंधे पर एक बहता हुआ ड्रेप जुड़ा था, जिसके किनारों पर फ्रिंज टैसल्स लगे थे. यह लुक थोड़ा-बहुत साड़ी जैसा मॉडर्न वाइब दे रहा था. अपने इस लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने कानों में बड़े ग्रीन झुमके, हाथों में अंगूठियां और वही करोड़ों की घड़ी पहनी थी. मेकअप की बात करें तो उन्होंने सॉफ्ट रोजी मेकअप, ग्लॉसी लिप्स और बालों को खुला रखा था, जिससे उनका लुक बेहद सिंपल और एलिगेंट लग रहा था.
अगर काम की बात करें, तो जाह्नवी कपूर को हाल ही में फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) में देखा गया था. इस फिल्म में उनके कैरेक्टर को लेकर काफी चर्चा हुई थी, क्योंकि दर्शकों को लगा कि उनके किरदार को जरूरत से ज्यादा बोल्ड दिखाया गया है. इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने दर्शकों से माफी मांगी और फिल्म में जरूरी बदलाव भी किए. अगर बात करें एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म की तो जान्हवी के पास 'लग जा गले' और 'राका' (कथित तौर पर) जैसी फिल्में हैं. फिल्म 'लग जा गले' में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य भी नजर आएंगे, और यह फिल्म अगले साल मई में रिलीज होने के लिए तैयार है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…