क्या है तारा सुतारिया का 'Power Play'? Kallisto Miorah के साथ बदला ग्लैमर का अंदाज, खोला कॉन्फिडेंस का राज

Tara Sutaria इन दिनों अपनी मचअवेटे फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इसी बीच एक्ट्रेस Kallisto Miorah ब्रांड का चेहरा बन गई हैं, जिसके बाद उन्होंने अपने कॉन्फिडेंस का राज खोला है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: April 11, 2026 3:58 PM IST

Tara Sutaria Becomes Brand Face Of Kallisto Miorah: 'मरजावां', 'तड़प' और 'हीरोपंती 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) इन दिनों अपनी मच अवेटेड पैन इंडिया मूवी 'टॉक्सिक' (Toxic) को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, तारा सिर्फ एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन के लिए भी मशहूर हैं. जब भी बॉलीवुड में न्यू ट्रेंड या फैशन (Tara Sutaria Fashion) की बात आती है, तो उसमें तारा का नाम भी जरूर शामिल होता है, लेकिन इस बार एक्ट्रेस सिर्फ अपनी खूबसूरती से नहीं, बल्कि अपने लेटेस्ट फोटोशूट से आग लगा हैं.

दरअसल, मॉडर्न पावर ड्रेसिंग की नई आइकॉन बनकर उभरीं तारा सुतारिया ने हाल ही में Kallisto Miorah के कलेक्शन के साथ एक शानदार फोटोशूट कराया है, जिसमें उनके फैशन की तारीफ हर कोई कर रहा है और खास बात ये है कि, एक्ट्रेस ने सिर्फ फोटोशूट ही नहीं कराया है, बल्कि वो इसका चेहरा भी बन गई हैं. एक्ट्रेस ने Kallisto Miorah संग अपने कोलैबोरेशन को लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने Kallisto Miorah के कलेक्शन को अपना कॉन्फिडेंस बताया है.

क्या है तारा सुतारिया के कॉन्फिडेंस का राज?

तारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो Kallisto Miorah के अलग-अलग कलेक्शन में पोज देती नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने खास कैप्शन भी लिखा है, 'जब कमरे में कदम रखते ही सबकी नजरें सिर्फ आप पर टिक जाएं, तो समझो वही असली पावर है. Kallisto Miorah के साथ यह सब बहुत आसान लगता है, क्योंकि इनका हर एक कपड़ा ताकत, आपक मौजूदगी और खुद पर यकीन करने का एक जरिया है.' वहीं उन्होंने आगे इसे अपना कॉन्फिडेंस बताते हुए लिखा, 'यही मेरी ताकत है, यही मेरा कॉन्फिडेंस है. अब अपनी पर्सनैलिटी को Kallisto Miorah के साथ एक नया और दमदार मोड़ दें.'

क्या है 'पावर ड्रेसिंग' का नया अंदाज?

पुराने समय में पावर ड्रेसिंग का मतलब सिर्फ बोरिंग सूट और पैंट होता था, लेकिन तारा सुतारिया ने इसे पूरी तरह बदल दिया है. Kallisto Miorah के शार्प कट्स, बोल्ड कलर्स और सस्टेनेबल फैब्रिक के साथ तारा ने यह साबित कर दिया कि, एक महिला अपनी सॉफ्टनेस और ताकत, दोनों को एक साथ फ्लॉन्ट कर सकती है.

सेलिब्रिटीज की पहली पसंद बना Kallisto Miorah

आपको बता दें कि, सिर्फ तारा सुतारिया ही नहीं बल्कि, अनन्य पांडे, कियारा आडवाणी और जाह्नवी कपूर जैसी जेन-जी स्टार्स भी अब इस तरह के फ्यूजन और स्ट्रक्चर्ड आउटफिट्स को पसंद कर रही हैं, लेकिन जिस तरह से तारा ने Kallisto Miorah के साथ एक 'एस्थेटिक बैलेंस' बनाया है, वह उन्हें एक रेस में सबसे आगे खड़ा करता है. आज हर सेलिब्रिटी की Kallisto Miorah पहली पसंद बन चुका है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…